Home > Archived > भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया
X

इपोह| हरमनप्रीत सिंह द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर दागे दो गोलों की मदद से भारत ने रविवार को सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूनार्मेंट में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया। भारत का अब मुकाबला गत विजेता आॅस्ट्रेलिया से होगा।

भारत की दो मैचों में यह पहली जीत है। उसका पहला मैच शनिवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 2-2 से बराबर रहा था। अब भारत के दो मैचों से 4 अंक है।
मनदीपसिंह ने 23वें मिनट में गोल दागते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। न्यूजीलैंड ने पहले क्वार्टर में दबदबा बनाते हुए गोल पर तीन हमले किए, भारतीय रक्षकों ने इन्हें बेअसर किया और फिर कीवी टीम को कोई मौका नहीं दिया। 23वें मिनट में चिंगलेनसेना सिंह ने रिवर्स शॉट दिया, जिसे मनदीप ने खूबसूरती से जाली के अंदर पहुंचा दिया। 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागते हुए भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

30वें मिनट में भारत के चौथे पेनल्टी कॉर्नर पर सरदार सिंह के प्रयास को कीवी डिफेंडर्स ने खूबसूरती से विफल किया। अपना 200वां मैच खेल रहे एसवी सुनील ने 35वें मिनट में गोल करने का मौका गंवाया। 47वें मिनट में हरमनप्रीतसिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर अपना दूसरा तथा टीम का तीसरा गोल दागा।

Updated : 1 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top