Home > Archived > हर्ष फ ायरिंग में दुल्हन के दो चाचा गोली लगने से हुये घायल

हर्ष फ ायरिंग में दुल्हन के दो चाचा गोली लगने से हुये घायल

मथुरा। कस्बा सुरीर मे बारात चढायी के दौरान की गई हर्ष फायरिंग से दुल्हन के दो चाचा गोली लगने से घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा सुरीर निवासी रामजीलाल ने अपनी पुत्री पूजा का रिश्ता गांव बेरी थाना फरह निवासी विष्णु के साथ तय किया था। सोमवार को दुल्हा बारात लेकर कस्बा सुरीर पहुंचा तो वहां दुल्हन पक्ष ने सभी रस्में पूरी कराई। बारात की चढ़ाई के दौरान बारातियों में से किसी ने खुशी का इजहार करने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। बारात दरवाजे पर पहुंचने के समय चलायी गयी गोली लगने से दुल्हन के दो चाचा घायल हो गये। जिससे शादी समारोह में भगदड़ मच गयी। भगदड़ के बीच फायरिंग करने वाला भी फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए सुरीर स्थित सीएचसी पर ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल के लिए रैफर करा ले गए। घटना की शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास कोई नही पहुंचा है।

Updated : 10 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top