Home > Archived > हवा ने गिराया तापमान, गर्मी से मिली राहत

हवा ने गिराया तापमान, गर्मी से मिली राहत

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिलते हैं, तो कभी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ जाती है। विगत तीन दिनों से गर्मी जहां भीषण रूख अपनाए हुए थी, वहीं शुक्रवार को सुबह सुबह तेज हवा के चलते गर्मी से कुछ राहत मिली और तापमान नीचे आ गया। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। अगले कई दिनों तक 40 से 41 डिग्री के बीच तापमान रहेगा। अगले सप्ताह नवतपा शुरू होगा और फिर तापमान बढ़ने की उम्मीद रहेगी।

मौसम विभाग ने बताया कि दिन का तापमान सामान्य के आसपास कई दिनों से चल रहा है। शुक्रवार को सुबह भी हवा की गति 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे तापमान में गिरावट आ गई और गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि रात में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक बताया गया। पिछले दिनों दिन का तापमान 42 डिग्री के ऊपर चला गया था। जिससे आग उगलने वाली गर्मी हुई। रात में भी तापमान सामान्य रहा। अगले कई दिनों तक तापमान इसी तरह से बना रहेगा और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 25 मई से नवतपा शुरू होगा और नौ दिनों तक भीषण गर्मी सहनी पड़ सकती है। हालांकि इस दौरान बारिश के भी आसार बने रहते हैं।

Updated : 19 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top