Home > Archived > राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग ने मनाई देवर्षि नारद जयंती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग ने मनाई देवर्षि नारद जयंती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग ने मनाई देवर्षि नारद जयंती
X

पत्रकारों के सम्मान में गूंज उठा सरस्वती शिशु मंदिर का सभागार
आगरा।
समय और समाज के संदर्भ में सजग रहकर नागरिकों के दायित्व बोध कराने की कला को धारण कर नित्य ही भ्रमण पर निकलने वाले और गीता की शुभ दृष्टि तथा राष्ट्रीयता के लिए समदृष्टि को जाग्रत करने वाले पत्रकार बंधुओं के सम्मान में शनिवार को पंचकुंईया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर का सभागार नागरिकों की करतल ध्वनियों से गूंज उठा। अवसर था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा विश्व संवाद केंद्र, ब्रजप्रांत के तत्वाधान में आयोजित देवर्षि नारद जयंती समारोह का। समारोह में समाज के लिए व राष्ट्रीय विचारों के प्रसारार्थ अपना योगदान देने के लिए हिन्दुस्तान समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार शर्मा, दैनिक जागरण के पत्रकार अंबुज उपाध्याय, पत्रकार शैलेंद्र सिंह व संगम चौहान को राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उप्र-उत्तराखंड के प्रचार प्रमुख पदम जी, दैनिक स्वदेश के समूह संपादक अतुल जी तारे व समाजसेवी चंद्रमोहन सचदेवा ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उप्र-उत्तराखंड के प्रचार प्रमुख पदम जी ने अपने संबोधन में कहा कि असत्य, अशिव और असुन्दर पर सत्यं, शिवं सुंदरम् का पावन शंखनाद ही भारतीय पत्रकारिता की विशेषता रही है। चूंकि देवर्षि नारद जी ने लोक कल्याण को ही सर्वाधिक महत्व दिया। घटना क्या है, केवल यह नहीं बताया। घटना क्या हुई इसको उजागर किया। समाधान दिया। उन्होंने इसी भाव को लेते हुए सत्य को प्रमाणिकता से प्रस्तुत किया, इसलिए देवर्षि नारद आज भी प्रासंगिक हैं।

शहर के विकास के लिए आगे आएं पत्रकार
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी चंद्रमोहन सचदेवा ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है वह किसी समाज, देश की जैसी छबि दिखाता है लोगों की धारणाएं उसी तरह की बन जाती है। उन्होंने आव्हान किया कि शहर के विकास के लिए पत्रकार बंधु आगे आएं। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रांत प्रचार प्रमुख प्रदीप जी ने दिया।

इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मनोज जी, संघ के महानगर संघचालक विजय गोयल, विभाग संघचालक हरीशंकर जी, महानगर प्रचारक गोविंद जी, स्वदेश आगरा के प्रबंध संपादक वीरेंद्र जी वाष्र्णेय, सुभाष वोहरा, विहिप प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुभाष ढल, महापौर इंद्रजीत आर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, कवि सोमठाकुर, एड. अशोक चौबे, उत्थान के निदेशक मनीष गुप्ता, अंजुला सिंह माहौर, पायल चौहान, मंजू वाष्र्णेय, अर्पणा सिंह आदि उपस्थित रहे। हेमचंद्र जोशी ने एकल गीत प्रस्तुत किया। व्यवस्था सचेंद्र शर्मा ने संभाली।

प्रांत प्रचारक हरीश जी ने किया वेबसाइट का उद्घाटन
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रजप्रांत प्रचारक डॉ. हरीश जी रौतेला ने विश्व संवाद केंद्र, ब्रजप्रांत की वेबसाइट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। उन्होंने वेबसाइट को बनाने वाले रोहित उपाध्याय, अभिषेक शर्मा को साधुवाद दिया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत महानगर प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन विश्व संवाद्र प्रभारी आदेश कुमार तिवारी ने किया।
नारद जी को आज भी किसानों के ऋण की चिंता-अतुल तारे
वर्तमान पत्रकारिता में संवाद के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए समारोह के विशिष्ट अतिथि दैनिक स्वदेश के समूह संपादक अतुल जी तारे ने अपने संबोधन में कहा कि देवर्षि नारद को हम हास्य और विनोद के रूप में तो जानते हैं लेकिन नारद जी भारतीय पत्रकारिता के अस्मिता के मानद बिन्दु हैं। अतुल जी ने कहा कि नारद जी के रूप में एक पत्रकारिता को चिंता होनी चाहिए कि किसानों को ऋण समय पर मिल रहा है। सरकार में जनता की सुनवाई हो रही है या नहीं, कहां टूजी और कहां थी्रजी हो रहा है। जनता के लिए होने वाले कार्य धरातल पर उतर रहे हैं या नहीं, एक प्रश्नवाचक चिन्ह के साथ राष्ट्र और राष्ट्रीय विचारों के लिए संवाददाता को भ्रमण पर रहना और समाचारों को लेखन करना चाहिए।

Updated : 21 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top