Home > Archived > भारत को हिन्दू राष्ट्र की मांग करना क्या असंवैधानिक है?

भारत को हिन्दू राष्ट्र की मांग करना क्या असंवैधानिक है?

वैभव पैलेस में आयोजित हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा

आगरा। हिन्दुओं द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग करना क्या असंवैधानिक है? जब राष्ट्र की अस्सी प्रतिशत जनता मांग करे, तो उस पर प्रश्न चिन्ह लगाना न्यायोचित नहीं होगा। हिन्दुओं के संगठित होने पर विश्व की कोई भी ताकत भारत को हिन्दुराष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती और इस प्रकार की मांग करना हिन्दुओं का संवैधानिक अधिकार है। यह कहना है सनातन संस्था के प्रवक्ता कार्तिक सालुंके का।

सनातन संस्था के संस्थापक परात्पर गुरु डा.जयंत आठवले के अमृत महोत्सव निमित्त सनातन संस्था और हिन्दु जनजागृती समिति की ओर से पूरे भारतभर हिन्दु राष्ट्र-जागृती अभियान किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत रविवार को मदिया कटरा स्थित होटल वैभव पैलेस में हिन्दु राष्ट्र-जागृती सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते समिती के दिल्ली-पंजाब-हरियाणा समन्वयक सुरेश मुंजाल ने कहा कि 1947 से पूर्व भारत हिन्दू राष्ट्र था।

उस हिन्दू राष्ट्र को आज सेक्युलर राज्य अथवा धर्मनिरपेक्ष राज्य संबोधित कर उस पर हरा रंग पोता जा रहा हैै। इससे हिन्दुओं की हानि हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार से भारत को हिन्दु राष्ट्र घोषित करने की मांग करनी चाहिए। कार्यक्रम में हिन्दु युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष तरुण सिंह ने भी संबोधित किया।

Updated : 22 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top