Home > Archived > राष्ट्र रक्षा के लिए विहिप के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में उमड़े युवा 

राष्ट्र रक्षा के लिए विहिप के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में उमड़े युवा 

राष्ट्र रक्षा के लिए विहिप के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में उमड़े युवा 
X

-20 जिलों से 450 से अधिक संख्या
-फिरोजाबाद में लग रहा है ब्रजप्रांत का प्रशिक्षण वर्ग
-प्रशिक्षणार्थियों ने जाना भारत का गौरवशाली इतिहास
वर्ग में प्रशिक्षाणार्थियों को संबोधित करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रजप्रांत प्रचारक डाॅ. हरीश जी, साथ में उपस्थित विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद व वार्गाधिकारी रामकुमार।
फिरोजाबाद। भारत का गौरवशाली इतिहास और वैदिक संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारत माता के जयघोषों से समूचा पंडाल गुंजायमान हो उठा। अवसर था फिरोजाबाद के चंद्रनगर में आयोजित बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का। वर्ग के दूसरे दिन गुरूवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक के ब्रजप्रांत प्रचारक डाॅ. हरीश जी रौतेला ने प्रशिक्षणार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास पर उद्बोधन दिया।
इससे पूर्व बुधवार को विहिप के संयुक्त महामंत्री राघव बल्लू जी ने वर्ग का उद्घाटन किया। वर्ग में 20 जिलों से 75 प्रखंडों से 200 से अधिक गांव से 450 से अधिक संख्या में प्रशिक्षार्णी प्रशिक्षण हेतु उपस्थित है। माना जा रहा है कि ब्रज प्रांत में पहली बार इतने अधिक युवाओं की वर्ग में प्रशिक्षण हेतु सहभागिता रही है। वर्ग में प्रशिक्षणार्थियों को विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद, संयुक्त क्षेत्र संयोजक सुरेंद्र मिश्रा, क्षेत्र संयोजक रणदीप पोखरियाल, व विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मनोज जी का मार्गदर्शन मिल रहा है। मनोज जी ने बताया कि वर्ग के माध्यम से युवाओं का चरिण निर्माण और राष्ट्र अखंड हो, इस प्रकार का जागरण युवाओं के भीतर उत्पन्न किया जा रहा है।

Updated : 26 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top