Home > Archived > ग्राहम फोर्ड ने श्रीलंकाई टीम के कोच पद से दिया इस्तीफा

ग्राहम फोर्ड ने श्रीलंकाई टीम के कोच पद से दिया इस्तीफा

ग्राहम फोर्ड ने श्रीलंकाई टीम के कोच पद से दिया इस्तीफा
X

कोलंबो। श्रीलंकाई टीम के कोच ग्राहम फोर्ड ने चैम्पियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया है। फोर्ड ने 15 महीने श्रीलंका टीम की कोचिंग करने के बाद ये फैसला लिया है। आपको बता दें कि फोर्ड को 2019 विश्वकप तक के लिए श्रीलंका कोच नियुक्त किया गया था पर उन्होंने 2 साल पहले ही अपने पद से हटने का फैसला ले लिया।

दक्षिण अफ्रीका के ग्राहम फोर्ड ने वर्ष 2012 से 2014 के बीच श्रीलंका के लिये कोचिंग की थी और गत वर्ष फरवरी में दूसरी बार कोच पद पर टीम के साथ जुड़े थे। फोर्ड ने मर्वन अटापट्टू की जगह कोच पद संभाला था। भारत के खिलाफ सितम्बर 2015 में टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद श्रीलंकाई कोच मर्वन अटापट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद फोरेड ने कोच पद संभाला था।

Updated : 25 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top