Home > Archived > डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का छह मुस्लिम देशों पर अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध नियम लागू

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का छह मुस्लिम देशों पर अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध नियम लागू

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का छह मुस्लिम देशों पर अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध नियम लागू
X


वाशिंगटन।
उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आेर से छह मुस्लिम देशों के यात्रियों और शरणार्थियों पर लगाया गया अस्थायी यात्रा प्रतिबंध प्रभावी हो गया।

उच्चतम न्यायालय और मानवाधिकार समूहों के बीच पांच माह तक कानूनी लड़ाई के बाद शीर्ष अदालत ने इस अस्थाई प्रतिबंध की मंजूरी दे दी। ट्रंप प्रशासन ने कल देर रात जारी अपने बयान में कहा कि आतंकियों को अमेरिका में घुसने से रोकने के लिये यह प्रतिबंध जरूरी है, जबकि अप्रवासी समर्थकों का आरोप है कि यह अवैध रूप से केवल मुस्लिमों को अलग रखने के लिए है।

उल्लेखनीय है कि ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूान, सीरिया और यमन पर 90 दिनों का यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इसमें करीबी पारिवारिक संबंधों वाले लोगों को अमेरिका में प्रवेश की छूट दी गयी है। इसमें दादा, नाती-पोते, चाचा चाची, मामा, मौसी आदि संबंधियों को बाहर रखा गया है।

Updated : 30 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top