Home > Archived > अलीबाबा संस्थापक जैक मा बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

अलीबाबा संस्थापक जैक मा बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

अलीबाबा संस्थापक जैक मा बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
X

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हो गए हैं। जैक मा की कुल संपत्ति रातोरात 2.8 बिलियन डॉलर याने करीब 17.9 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है। इस तरह जैक मा की संपत्ति बढ़कर 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये हो गई है।

ब्लूमबर्ग के अरबपतियों की सूची में जैक मा एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, वहीं पूरी दुनिया के अरबपतियों में जैक मा 14वें नंबर पर हैं। जैक मा की अलीबाबा में 13 फीसदी हिस्सेदारी है। अलीबाबा समूह अब डिजिटल प्लेटफॉर्म में कुछ और नए प्रयोग करने जा रहा है।

Updated : 9 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top