Home > Archived > एडमरिल सुनील लांबा मोजाम्बिक और तंजानिया दौरे पर हुए रवाना

एडमरिल सुनील लांबा मोजाम्बिक और तंजानिया दौरे पर हुए रवाना

एडमरिल सुनील लांबा मोजाम्बिक और तंजानिया दौरे पर हुए रवाना
X


नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमरिल सुनील लांबा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मोजाम्बिक और तंजानिया यात्रा पर रवाना हुआ। नौसेना प्रमुख एडमरिल लांबा 30 जुलाई तक आठ दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो अफ्रीकी देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधो पर चर्चा करेंगे।

हम आपको बता दें कि रक्षा मंत्रालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार एडमरिल सुनील लांबा 23 से 26 तक मोजाम्बिक दौरे पर वहां के सेनाध्यक्ष समेत कई लोगो से मुलाकात करेंगे। इसके बाद एडमिरल 26 को मोजाम्बिक यात्रा समाप्त कर तंजानिया जायेंगे। वहां पर वो वहां के राष्ट्रपति, सेनाध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। 30 जुलाई को अपने 8 दिवसीय दौरे के बाद लाम्बा भारत लौटेंगे। इस दौरे पर नौसेना के कई अधिकारी भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल है।

भारत दोनों देशों से अपने समुद्री संबंध मजबूत करने के पक्ष में है। इसके लिए भारत क्षमता निर्माण के लिए तंजानिया नौसेना के साथ मिलकर काम भी कर रहा हैं। भारत की तरफ से तंजानिया को प्रशिक्षण में सहयोग दिया गया है।

गौरलतब है कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अफ्रीकी देश तंजानिया के दौरे पर विभिन्न क्षेत्रों में पांच अहम समझौते किए गये थे। पीएम मोदी ने तंजानिया को भारत का बेहद अहम भागीदार बताया था और कहा था कि दोनों देशों की संघर्ष और उत्थान की संस्कृति भी एक सी रही है।

Updated : 23 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top