Home > Archived > बर्थडे स्पेशल : 37 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी

बर्थडे स्पेशल : 37 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी

बर्थडे स्पेशल : 37 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी
X


भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 37 वर्ष के हो गए हैं। गुरुवार को भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज से पांच मैचों की वनडे सीरीज जीतकर पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को जन्मदिन का विशेष तोहफा दिया है। जी हां, आज भारतीय क्रिकेट टीम के इस सबसे सफल कप्तान ने अपने जीवन के 36 साल पूरे कर लिए हैं। महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म आज ही के दिन यानी 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था।

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने अन्तरराष्ट्रीय कॅरियर की शुरुआत 23 दिसम्बर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच से की थी, लेकिन उनके कॅरियर की शुरुआत ही अच्छी नहीं वह अपने पहले वनडे में पहली गेंद पर ही शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने पीछे मुडक़र नहीं देखते हुए क्रिकेट में कई कीर्तिमान स्थापित कर अपने को महान खिलाडिय़ों की श्रेणी में शामिल कर लिया।

हम आपको बता दे कि खडग़पुर रेलवे स्टेशन पर टिकट क्लेक्टर की नौकरी करने वाले धोनी ने एक सफल कप्तान के रूप में भारतीय टीम की ओर से कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जो जिन्हें तोडऩा अन्य किसी भी कप्तान के लिए आसान नहीं होगा। साथ ही बता दे कि वह इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपने नेतृत्व में टीम इंडिया को आईसीसी के तीनों बड़े खिताबों का विजेता बनवाया। उनकी कप्तान में भारतीय टीम ने सबसे पहले 2007 में आईसीसी टी-20 विश्वकप जीता। उसके बाद भारत को 2011 में दूसरी बार वनडे विश्व कप का चैम्पियन बनाया। वहीं आईसीसी के तीसरे बड़े टूर्नामेंट चैम्पियन ट्रॉफी में भारत उन्हीं की कप्तानी में 2013 में चैम्पियन बना था।

धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में भी अपना परचम लहराते हुए पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पछाडक़र भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने। धोनी की कप्तानी में भारत ने 22 टेस्टों में जीत हासिल की। वह वनडे में भी देश के सबसे सफल कप्तान हैं।

वैसे शुरुआत में धोनी का मन क्रिकेट से ज्यादा बैडमिंटन और फुटबॉल में लगता था। वह अपनी फुटबॉल टीम में गोलकीपिंग किया करते थे। लेकिन अचानक उनके जीवन में एक ऐसी घटना घटी की उन्हें अपने पसंदीदा खेलों को छोडक़र क्रिकेट की ओर रुख करना पड़ा। उनके कोच ने एक मैच में उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए भेज दिया। जबकि उस समय वह इसके बारे में वह कुछ भी नहीं जानते थे। बस यही से महेन्द्र सिंह धोनी ने क्रिकेट में अपना कॅरियर बनाया।

महेन्द्र सिंह धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे कॅरियर की सबसे बड़ी पारी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर ही खेली थी। इस मैच में उन्होंने केवल 145 गेंदों पर ही नाबाद 183 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 15 चौके और दस छक्के लगाए थे।

Updated : 7 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top