Home > Archived > इंडियन आर्मी में खुली भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

इंडियन आर्मी में खुली भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

इंडियन आर्मी में खुली भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
X

भिवानी। सेना में विभिन्न पदों की खुली भर्ती भिवानी पुलिस लाइन में चार से 12 अक्टूबर तक की जाएगी। इस भर्ती में भिवानी के अलावा महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, और रेवाड़ी के युवा भाग ले सकेंगे। इस खुली भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

शुक्रवार को सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी से भर्ती निर्देशक कर्नल अजीत कुमार ने बताया कि भर्ती में सैनिक जनरल ड्यूटी, लिपिक/स्टोर कीपर, तकनीकी और दसवीं कक्षा में उतीर्ण सैनिक ट्रेडमैन पदों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोले जा चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवारों का इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी वेबसाइट पर भर्ती की सभी शर्ते दी गई हैं, जिनको पूरा करना जरूरी है।

Updated : 11 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top