Home > Archived > त्रिपुरा में 18 और मेघालय-नागालैंड में 27 फरवरी को होंगे चुनाव, नतीजे 3 मार्च को

त्रिपुरा में 18 और मेघालय-नागालैंड में 27 फरवरी को होंगे चुनाव, नतीजे 3 मार्च को

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त एके जोति ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में दो चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 18 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे। तीनों राज्यों के चुनाव नतीजे 3 मार्च को एक साथ आएंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव लडऩे के लिए एक उम्मीदवार 20 लाख रुपये तक खर्च कर सकेगा। मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा, सभी राज्यों में 60-60 (विधानसभा) सीटें हैं। इन तीनों राज्यों में मतदान के लिए ईवीएम और वीवीपीएटी का प्रयोग होगा।

पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों में अलग अलग दलों की सरकारें हैं, त्रिपुरा में जहां सत्ता पर पिछले 20 सालों से मणिक सरकार के नेतृत्व वाली माकपा का कब्जा है, तो नगालैंड में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के नेतृत्व वाले नगालैंड के लोकतांत्रिक गठबंधन को सत्ता हासिल है। इसके अलावा मेघालय की कमान कांग्रेस के मुकुल संगमा के हाथों में है।

Updated : 18 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top