मनमर्जियां को लेकर उत्साहित है तापसी पन्नू
X
X
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू आने वाली फिल्म 'मनमर्जियां' को लेकर उत्साहित है। तापसी पन्नू ने कहा कि फिल्म मनमर्जिया आनंद एल. राय और अनुराग कश्यप की अलग-अलग दुनियाओं का खूबसूरत मिश्रण है।
तापसी ने कहा, यह आनंद एल. राय की दुनिया के साथ अनुराग कश्यप की दुनिया का बहुत सुंदर मिश्रण है। यही कारण है कि मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने कहा, यह खास तौर पर अनुराग कश्यप स्टाइल की लव स्टोरी है, जिसमें अच्छे और बुरे किरदार नहीं होते। हर किसी में कुछ खामियां होती हैं। यह आनंद एल. राय की प्रस्तुति है, जो छोटे कस्बों की इन खूबसूरत (कहानियों) के लिए जाने जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि अनुराग कश्यप निर्देशित और राय की ओर से प्रस्तुत यह फिल्म फरवरी में रिलीज होगी। इसमें विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Updated : 27 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire