Home > Archived > नर सेवा नारायण सेवा का भाव लेकर स्वयंसेवकों ने किया द्वारिकापुरी प्रस्थान

नर सेवा नारायण सेवा का भाव लेकर स्वयंसेवकों ने किया द्वारिकापुरी प्रस्थान

सेवा भारती आगरा के तत्वाधान में आयोजित तीर्थ दर्शन यात्रा
ठ्ठ करेंगे तीर्थ स्थलों पर संचालित सेवा कार्यो का अवलोकन

आगरा। मानवता की दृष्टी से सेवा का संस्कार अत्यंत आवश्यक है। अभावग्रस्त तथा किसी आपदा में फंसे अपने समाज बांधवों को तत्परता से मदद पहुंचाने का कार्य हिन्दू समाज बड़ी सहजता तथा आत्मीयता के साथ करता रहा है। चाहे वह सुनामी का समय हो, या नेपाल में आया धरणीकंप (भूकंप) हो, अथवा चेन्नई में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति हो। हमारे समाज ने आपद स्थिति में फंसे लोगों को तत्पर होकर मदद पहुंचाना, यही सेवा संस्कार है। सभी जीवों में एक ही ईश्वर का अंश है और सेवा करना ही वास्तविक आध्यात्म है। नर सेवा नारायण सेवा के इन्हीं भावों को अपने मन में धारण कर गुरूवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की टोली ने सेवा भारती, आगरा विभाग के तत्वाधान में द्वारिकापुरी (गुजरात) के दर्शन को प्रस्थान किया।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से तीर्थयात्रियों की इस टोली को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा सेवा प्रमुख गंगाराम जी ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया। उन्होंने सभी यात्रियों को तीर्थ की मर्यादा और नर सेवा नारायण सेवा के महत्व के बारे में भी बताया। बताते चलें कि सेवा भारती द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार की तीर्थ दर्शन यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आगरा से गई यह टोली गुजरात में श्रीद्वारिकापुरी, ज्योर्तिलिंग श्री सोमनाथ जी आदि प्रमुख मंदिरों का दर्शन तो करेगी ही साथ ही वहां पर मंदिरों व संघ के स्वयंसेवकों द्वारा संचालित सेवा के विभिन्न कार्य, केंद्रों, सेवा बस्तियों का भ्रमण कर अपने अनुभवों का आदान प्रदान भी करेगी। इस टोली से आगरा में 160 तीर्थयात्री शामिल हैं। यात्रा करने वालों में प्रमुख रूप से सेवा भारती के प्रांतमंत्री सूर्यनारायण मिश्र, सेवा भारती के महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र वाष्र्णेय, यात्रा संयोजक विनोद पाठक, सहमंत्री हरीओम, भगवानदास, अशोक गर्ग, कैलाश धूसिया, दीपचंद्र शर्मा आदि है। टोली की रवानगी के समय विभाग संघचालक हरीशंकर, सेवा भारती के महानगर मंत्री जगमोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Updated : 5 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top