Home > Archived > ओडिशा : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड में चार नक्सली मारे गए

ओडिशा : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड में चार नक्सली मारे गए

ओडिशा : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड में चार नक्सली मारे गए
X

कोरापुट। ओडिशा के कोरापुट जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड हो गई। इस मुठभेड में चार नक्सली को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान जारी है। यह मुठभेड़ कोरापुट जिले के दोकरी घाट इलाके में हुई है और सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से सात हथियारों को बरामद किया है।

हालांकि इस मुठभेड़ में किसी जवान के घायल होने की खबर नहीं आई है। ओडिशा और इससे लगे राज्यों में हाल में पुलिस ने नक्सल गतिविधियों को खत्म करने का अभियान चलाया हुआ है। इसी महीने के शुरुआत में तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम 10 नक्सली मारे गए थे। इसी महीने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवान शहीद हो गए थे और करीब छह जवान घायल हो गए थे।

Updated : 26 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top