शीला दीक्षित ने मोदी के खिलाफ आरोपों को नकारा
X
X
नई दिल्ली। कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के मामले में कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी सवालों के घेरे में आ गई हैं।
असल में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सहारा समूह से कथित तौर पर रिश्वत लेने के मुद्दे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जो सूची सार्वजनिक की है, उसमें शीला दीक्षित का भी नाम है। इस मामले में शीला दीक्षित से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस पर अनभिज्ञता जतायी। साथ ही शीला दीक्षित ने इस सूची की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि न्यायालय ने भी इस सूची को अपर्याप्त माना है और इस संबंध में और सबूत मांगे हैं। बता दें कि इस सूची के अनुसार, शीला दीक्षित ने भी एक करोड़ की रिश्वत ली थी।
Updated : 26 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire