Home > Archived > India Vs Srilanka : भारत ने श्रीलंका को 88 रनों से हराकर, सीरीज पर किया कब्जा

India Vs Srilanka : भारत ने श्रीलंका को 88 रनों से हराकर, सीरीज पर किया कब्जा

India Vs Srilanka : भारत ने श्रीलंका को 88 रनों से हराकर, सीरीज पर किया कब्जा
X



इंदौर। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले फील्डिंग का फैसला लिया। ​और भारत ने श्रीलंका को 20 ओवर में 261 रनों का लक्ष्य दिया जिमसे श्रीलंका ने रनों का पीछा करते हुए 17 ओवरों में 172 पर टीम आल आउट हो गई।
रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को धमाकेदार शुरूआत दिलाई। भारत ने पहले पांच ओवर में ही 43 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने मात्र 35 गेंदों में अपने टी20 करियर का दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने शतक तक पहुंचने में 11 चौके और 8 छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने 43 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 118 रन बनाए। चमीरा ने उन्हें धनंजया के हाथों कैच कराया। दूसरी ओर केएल राहुल ने भी 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 36 गेंदों में अपने टी20 करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया।
भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। श्रीलंका की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। सधीरा और चतुरंगा को अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है। इससे पहले सीरीज का पहला मैच कटक में खेला गया था। भारत ने पहले ट्वंटी20 मैच में श्रीलंका को 93 रनों से हराया था। ये ट्वंटी20 क्रिकेट रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत भी थी। भारत की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। इस साल ये भारत की आखिरी इंटरनेशनल सीरीज है।

Updated : 22 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top