Home > Archived > व्यायाम करते हुए 19 वर्षीय युवक की मौत

व्यायाम करते हुए 19 वर्षीय युवक की मौत

नासिक। जिले के उत्तमनगर परिसर में स्थित एक जिम में व्यायाम करते समय एक 19 वर्षीय अजिंक्य लोलगे नामक युवक की मौत हो जाने का समाचार है। युवक इंजीनियरिंग का छात्र था। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के उत्तमनगर परिसर में बॉडी जोन नामक जिम में शुक्रवार शाम को अजिंक्य लोलगे युवक जिम करने आया। उसे अचानक चक्कर आया और वह उसी स्थल पर गिर गया। उसे नजदीक के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। पर डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती करने के पहले उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि अजिंक्य ने तीन दिन पहले ही जिम ज्वाइन किया था और कल शाम को जिम करते हुए उसे अचानक चक्कर और वह काल के गाल में समा गया। परिवार का एकलौता लड़का होने के कारण परिवार पर बड़ा संकट आ खड़ा हुआ है। स्थानीय पुलिस ने आकिस्मक मौत का मामला दर्ज करके जांच को आगे बढ़ाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Updated : 17 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top