Home > Archived > व्लादिमीर पुतिन को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण देंगे डोनाल्ड ट्रम्प

व्लादिमीर पुतिन को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण देंगे डोनाल्ड ट्रम्प

व्लादिमीर पुतिन को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण देंगे डोनाल्ड ट्रम्प
X


वॉशिंगटन।
अमेरिका में गत वर्ष हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अपने चुनावी अभियान के रूस से कथित संबंधों को लेकर आलोचना का सामना कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण देंगे। हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा कि अभी उसके लिए उपयुक्त समय नहीं है।

हम आपको बता दें कि अमेरिका में गत वर्ष हुए राष्ट्रपति चुनाव में कथित रूसी हस्तेक्षप को लेकर ट्रम्प की आलोचना होती रही है। जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में गत सप्ताह संपन्न हुए जी-20 सम्मेलन के दौरान ट्रम्प और पुतिन के बीच पहली बार मुलाकात हुई। बैठक के दौरान ट्रम्प की ओर से पुतिन के सामने कथित रूसी हस्तक्षेप का मुद्दा नहीं उठाने को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी ने रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रम्प की कड़ी आलोचना भी की थी। हालांकि, रूस ने इन आरोपों से इंकार किया है।

गौरतलब है कि ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर हिलेरी क्लिंटन के विषय में जानकारी को लेकर चुनाव प्रचार के दौरान एक रूसी वकील से मिले थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें इस विषय में पहले कोई जानकारी नहीं थी। ट्रम्प ने कहा कि वह सीरिया समेत कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर रूस के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। इसलिए पुतिन को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण देंगे।

Updated : 14 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top