Home > Archived > पाक अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज, फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

पाक अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज, फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

पाक अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज, फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
X


पुंछ।
जी हाँ आपको बता दे कि पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाक सीमा पार से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारत की ओर से पाकिस्तान को कई बार चेतावनी दी गई, इसके बावजूद पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार को सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद अब पाक की ओर से मंगलवार को भी गोलीबारी की गई। पाकिस्तान की ओर मंगलवार सुबह जम्मू के पुंछ सेक्टर के बालाकोट और सौजेन इलाके में फायरिंग की गई। पाकिस्तान दोनों इलाकों में लगातार भारी शेल बरसा रहा है। वहीं भारतीय सेना भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे जा रहे हैं।

ज्ञात रहे कि सोमवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद और 9 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। राजौरी सेक्टर पर सुबह करीब 7.30 बजे से पाकिस्तान लगातार सीजफायर किया था। पाकिस्तानी गोलीबारी में नायक मुदसीर अहमद शहीद हो गए थे, अहमद जिस बंकर में मौजूद थे उसी बंकर में पाकिस्तानी सेना की ओर से मोर्टार दागे गए। नायक मुदसीर अहमद 37 साल के थे जो कि पुलवामा के त्राल से ही थे।

बताया जा रहा है कि सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पुंछ के बालाकोट और राजौरी के मंजाकोट में युद्ध विराम का फिर उल्लंघन किया। इस सीजफायर में नौ वर्षीय लडक़ी सजीदा काफील की मौत हो गई। साथ ही इस सीजफायर में एक महिला घायल भी हुई है। इससे पहले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नियंत्रण रेखा पर हुई संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया। भारतीय सेना ने उनके वाहन पर गोलीबारी की। इसके कारण उनके चार जवान नदी में डूब गए।

***

और पढे....

यूपी विधानसभा में मिलें विस्फोटक पर हुआ बड़ा खुलासा

उपराष्ट्रपति चुनाव : विपक्ष उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गाँधी 18 जुलाई को भरेंगे नामांकन

राष्ट्रपति चुनाव : कोविंद की जीत के लिए उनके पैत्रक गांव में अनुष्ठान शुरू

Updated : 18 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top