Home > Archived > श्रद्धालुओं का 31वां जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना

श्रद्धालुओं का 31वां जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना

श्रद्धालुओं का 31वां जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना
X


जम्मू।
बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रविवार को तीर्थयात्रियों का एक और सबसे छोटा व 31वां जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रविवार की सुबह रवाना हो गया। रविवार को जम्मू से रवाना होने वाले जत्थे में 309 तीर्थयात्री हैं। जैसे-जैसे अमरनाथ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंच रही है अमरनाथ यात्रियों के जत्थे में गिरावट देखी जा रही है।

रविवार को रवाना हुए इस जत्थे में 236 पुरुष, 73 महिलाएं, शामिल हैं जो कि रविवार सुबह तीन बजे आठ वाहनों जिनमें छह बड़ी तथा दो छोटी गाड़ियों में सवार होकर कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हो गए।

बताते चलें कि 40 दिन चलने वाली यह यात्रा 29 जून को शुरू होकर सात अगस्त श्रवण पूर्णिमा, रक्षा बंधन वाले दिन समाप्त हो जाएगी।

बता दें कि बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का शनिवार सुबह शुभारम्भ हो गया। शनिवार सुबह विश्व हिंदु परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अंतराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने हरी झंड़ी दिखाकर पहले जत्थे को पुंछ की मंडी तहसील में स्थित बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया।

शनिवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से 1181 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शनों के लिए रवाना हो गए। शनिवार को रवाना होने वालों में 728 पुरुष, 451 महिलाएं तथा दो बच्चे शामिल हैं। यह जत्था सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पांच बजकर 50 मिनट पर कुल 31

गाड़ियों में सवार होकर कड़ी सुरक्षा के बीच पुंछ स्थित बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शनों के लिए रवाना हो गए। बाबा भोले के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में बड़ा उत्साह दिखाई दिया तथा बम-बम भोले के नारे लगाते आगे बढ़ते जा रहे हैं।

Updated : 30 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top