Mahakumbh Stampede : उत्तरप्रदेश। महाकुंभ में भगदड़ की सूचना मिली है। अफवाह के चलते यहां भगदड़ मच गई। कई एंबुलेंस मौके पर रवाना हुई हैं। जानकारी के अनुसार 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है। रात दो बजे के बाद भगदड़ की सूचना मिली है। मौके पर एनएसजी और बीएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला है। भगदड़ के बाद सभी 13 अखाड़ों ने स्नान न करने का निर्णय लिया है। मौनी अमावस्या के चलते महाकुंभ में भारी भीड़ देखी जा रही है।जानकारी के अनुसार, स्वरुपरानी अस्पताल में 10 से अधिक शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे हैं। पुलिस - प्रशासन ने फिलहाल भगदड़ के कारण हुई मौतों और घायलों की संख्या को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज स्नान रद्द कर दिया है। मेला क्षेत्र में बनाए गए अस्पताल में भी कई लोग पहुंचे हैं। इधर महाकुंभ में भगदड़ की खबरों पर विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा का ने कहा कि, "संगम मार्गों पर कुछ बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कुछ लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है।"बताया जा रहा है कि, संगम नोज क्षेत्र में यह भगदड़ हुई है। भगदड़ के कारण मरने वालों में कई महिलाएं शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि, स्थिति गंभीर नहीं है लेकिन संगम नोज क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। प्रयागराज में आने वाले लोगों की एंट्री भी रोकी जा रही है। आज दस करोड़ लोग यहां स्नान करने पहुंचने वाले हैं।लोगों का कहना है कि, बहुत से लोग यहां नहाने के लिए आए थे। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ आई और अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद कई बुजुर्ग महिलाएं दब के मर गए हैं। लोग एक दूसरे को रौंदते हुए निकल गए।