राष्ट्रपति ने दी होली की शुभकामनाएं

Holi Celebration 2025 Live : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। इस पावन अवसर पर आइए हम सब मिलकर मां भारती की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।

Update: 2025-03-14 03:46 GMT

Linked news