Holi Celebration 2025 Live: देश में धूमधाम में मन रहा होली का त्योहार, बिहार में बुलडोजर पर होली

Update: 2025-03-14 02:15 GMT

Holi Celebration 2025 Live 

Holi Celebration 2025 Live : नई दिल्ली। पूरे देश में आज रंगों का त्योहार होली हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। जुमा और होली एक साथ होने के चलते कई जगह हाई अलर्ट जारी किया गया है। 

Live Updates
2025-03-14 05:26 GMT

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में अपने आवास पर होली स्नेह मिलन समारोह में लोगों के साथ होली मनाई।

2025-03-14 05:07 GMT

Delhi Holi Celebration 2025: दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर पहुंचे लोगों के साथ होली खेली। होली पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देशभर में लोगों में आत्मविश्वास की भावना पैदा हुई है। लोगों में उत्साह है, कुछ कर गुजरने का जज्बा है। होली का यह त्योहार खुशियां लेकर आता है। इस अवसर पर मैं देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं...लोग मिलजुलकर रहें, यही हमारी कामना है।"

2025-03-14 05:04 GMT

Bihar Holi Celebration 2025 : बिहार में भाजपा नेता राम कृपाल यादव और अन्य लोग बुलडोजर पर चढ़ कर आए और ढोल बजाकर पटना में होली मनाई। 

2025-03-14 04:20 GMT

Kolkata Holi Celebration 2025 : कोलकाता, पश्चिम बंगाल। रंगों के त्योहार होली पर महिलकाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी और त्यौहार मनाया।

2025-03-14 04:17 GMT

Juhu Beach Holi Celebration 2025 : महाराष्ट्र में होली का त्योहार मनाने के लिए लोग मुंबई के जुहू बीच पर पहुंचे।

2025-03-14 04:08 GMT

पुष्कर, राजस्थान। विदेशी और स्थानीय लोग रंगों का त्योहार होली मनाते हुए, जो आज पूरे भारत में मनाया जा रहा है।

2025-03-14 04:06 GMT

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भाजपा कार्यालय में 'होली मंगल मिलन' में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं दिल्ली के लोगों को शुभकामनाएं देती हूं। हम दिल्ली की तस्वीर में नए रंग भरेंगे।

2025-03-14 03:56 GMT

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली उत्सव की शुरुआत करने के लिए गोरखनाथ मंदिर परिसर में होलिका दहन स्थल पर पूजा और आरती की।

2025-03-14 03:53 GMT

Holi Celebration 2025 Live : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा कार्यालय में गुलाल लगाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। यहाँ देखिये वीडियो

2025-03-14 03:49 GMT

Holi Celebration 2025 Live : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है। यहाँ देखिये वीडियो

Tags:    

Similar News