Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue: शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर पुलिस का एक्शन, ठेकेदार समेत दो के खिलाफ FIR

Update: 2024-08-27 02:08 GMT

Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue : शिवाजी महाराज मूर्ति मामले में पहली गिरफ्तारी

Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue : सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र। छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा के अचानक गिर जाने पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। इस मामले में ठेकेदार समेत स्ट्रक्चर कंसल्टेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भरतीय नौसेना ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की मरम्मत की जिम्मेदारी उठाई है। इस मुद्दे पर विपक्ष, महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर है क्योंकि प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया था।

जानकारी के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा ठेकेदार जयदीप आप्टे और संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109,110,125,318 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

इधर भारतीय नौसेना ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इसका अनावरण सिंधुदुर्ग के नागरिकों के प्रति समर्पण के रूप में 3 दिसंबर, 2023 को नौसेना दिवस पर किया गया था। राज्य सरकार और संबंधित विशेषज्ञों के साथ, नौसेना ने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारण की तुरंत जांच करने और जल्द से जल्द छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की मरम्मत और पुनर्स्थापना के लिए कदम उठाने के लिए एक टीम की प्रतिनियुक्ति की है।

सोमवार को अचानक मराठा सम्राट शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिर गई थी। इस घटना से जहां हड़कंप मच गया वहीं प्रतिमा गिरने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह घटना मालवन के राजकोट किले में दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।

साल 2023 में ही हुआ था मूर्ति का अनावरण :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2023 में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के मौके पर इस प्रतिमा का अनावरण किया था। उन्होंने किले के जश्न में भी हिस्सा लिया था। प्रतिमा के अनावरण से किले की शोभा बढ़ गई थी। 

Tags:    

Similar News