Independence Day 2024 Celebration In MP: CM मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में किया ध्वजारोहण

Update: 2024-08-15 03:39 GMT

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज यानी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण किया। बतौर सीएम उन्होंने पहली बार तिरंगा वंदन किया। ध्वजारोहण कर सीम मोहन यादव ने ओपन जीप में परेड की सलामी ली।  

इसके अलावा प्रदेश के अलग अलग जिलों में प्रदेश के मंत्रियों ने झंडा फहराया। इस परेड में पुलिस बैंड, प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला बल और रेलवे की संयुक्त टुकड़ी, हॉक फोर्स, एसटीएफ, जेल विभाग, एनसीसी (सीनियर विंग गर्ल्स), स्काउट्स और गाइड्स सहित कुल 17 टुकड़ियां हिस्सा ली।मुख्य परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्त, भोपाल, मयूर खंडेलवाल ने किया।

कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। 

कुलपति पद को अब कुलगुरु नाम दिया गया

अपने संबोधन में सीएम मोहन यादव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल कर मातृ भाषाओं को महत्व दिया है। मध्यप्रदेश, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में अग्रणी रहा है...प्रदेश उच्च शिक्षा के सकल नामांकन अनुपात में राष्ट्रीय औसत से भी आगे निकल गया है। भारतीय संस्कृति के अनुरूप प्रदेश में विश्वविद्यालय के कुलपति पद को अब कुलगुरु नाम दिया गया है। 

जबलपुर, सतना और मंडीदीप में मजदूरों के लिए नवीन अस्पताल प्रारंभ होंगे

सीएम मोहन यादव ने बताया कि श्रम कल्याण मंडल की विभिन्न योजनाओं में 7 लाख श्रमिकों को ₹43 करोड़ की सहायता दी गई है। श्रम आयुक्त संगठन ने अनेक सेवाएं समय-सीमा में प्रदान की जा रही हैं। प्रदेश के तीन औद्योगिक नगरों जबलपुर, सतना और मंडीदीप में मजदूरों के लिए नवीन अस्पताल प्रारंभ होंगे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में वर्ष 2025 तक प्रदेश के ग्रामों को कचरे और कीचड़ से मुक्ति दिलवाकर उन्हें मॉडल श्रेणी का ओडीएफ प्लस ग्राम बनाने का लक्ष्य है। लगभग 42 हजार ग्रामों में यह कार्य हो गया है।

Tags:    

Similar News