Delhi Firing Incident: राजधानी में दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद चली ताबड़तोड़ गोलीबारी, घटना में एक घायल

राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है जहां पर दो पक्षों के बीच लड़ाई होने के चलते ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।

Update: 2024-10-19 17:10 GMT

Delhi Firing News: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है जहां पर दो पक्षों के बीच लड़ाई होने के चलते ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया जिसमें एक लड़की के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है।

जानें कैसी हुई घटना

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके के राजा मार्केट की बताई जा रही है जहां पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया था जिसमें मामले इतना बढ़ गया कि गोलीबारी होने लगी। इस झगड़े के बाद हुई गोलीबारी में करीब 20 राउंड गोलियां चली हैं।

जींस का कार्य करते हैं कारोबार

यहां पता चला कि दोनों पक्ष में दुकान मालिक है वे दोनों जींस के होलसेल का काम करते है जिनके बीच पैसे को लेकर विवाद था जो गोलीबारी की घटना में बदल गया। इस घटना में अफरा नामक एक लड़की घायल हुई है जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बरामद किए कारतूस

इस घटना की जानकारी मिलती है क्राइम टीम मौके पर पहुंची और संज्ञान लेते हुए मौके से पुलिस ने 17 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा मामले से जुड़े कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और कुछ के घटना के बाद फरार होने के बाद तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News