UP Viral Video: नेतागिरी अस्पताल के बाहर...घोसी से सपा सांसद राजीव राय को सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने सुनाई खरी - खोटी

Update: 2024-10-16 09:37 GMT

UP Viral Video

Viral Video : उत्तरप्रदेश। मऊ के जिला अस्पताल में उस समय बवाल हो गया जब घोसी से सपा सांसद राजीव राय अस्पताल में औचक निरिक्षण के लिए पहुंचे। यहां निरिक्षण के दौरान सांसद के सहयोगियों ने डॉक्टर से कई सवाल किए जिसके बाद डॉक्टर ने सांसद राजीव राय को कहा कि, नेतागिरी अस्पताल के बाहर जाकर करें। डॉक्टर के जवाब से झल्लाए सांसद ने जवाब दिया कि, you are not fit to be docter..सांसद और डॉक्टर के बीच इस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

सांसद से बहस करने वाले डॉक्टर का नाम सौरभ त्रिपाठी है। सांसद और उनके समर्थकों ने जब डॉक्टर से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, "पहले आपको अपनी जानकारी दुरुस्त रखनी चाहिए। पहले पता कीजिए कि, अस्पताल में कितने डॉक्टर हैं। डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी के इतना कहते ही सांसद और उनके समर्थक डॉक्टर से लड़ने लगे।" सांसद ने यहां तक कह दिया कि, "तुम डॉक्टर बनने के लिए फिट नहीं हो। यह बात करने का कोई तरीका है। हमारे साथ बदतमीजी नहीं।"

इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि, "आपको अपनी इन्फॉर्मेशन सही करनी चाहिए। इसके बाद सांसद ने कहा कि, क्या हमें आपसे परमिशन लेनी होगी यहां आने के लिए। मुझे किसी और नेता की तरह मत समझिए। मैं इस अस्पताल में और भी डॉक्टर्स से मिला हूँ। मैं आप पर इल्जाम नहीं लगा रहा..." इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि, "पूरी बात कहने के बाद कह रहे हैं कि, मैंने कुछ नहीं किया।"

Tags:    

Similar News