UN Flag Hoisting: भारत के सभी सरकारी दफ्तरों में इस दिन फहराया जाएगा संयुक्त राष्ट्र का झंडा, गृह मंत्रालय का आदेश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला सुनाया है जिसके चलते 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्र का ध्वज फहराया जाएगा।

Update: 2024-10-13 14:04 GMT

Hoist UN Flag in India: संयुक्त राष्ट्र अपनी 76वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला सुनाया है जिसके चलते 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्र का ध्वज फहराया जाएगा। दरअसल मंत्रालय ने वर्षगांठ को लेकर पहले ही 7 अक्टूबर को फैसला सुनाते हुए आदेश जारी कर दिया था।

जानें किन दफ्तर में फहराया जाएगा ध्वज 

आपको बताते चलें कि, केंद्रीय मंत्रालय के आदेश अनुसार 24 अक्टूबर को भारत और संयुक्त राष्ट्र के झंडे सभी सरकारी विभागों और दुनिया भर में देश के दूतावासों और उच्चायोगों पर फहराया जाएगा। तो वही पर इसके अलावा राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति भवन, संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र ध्वज नहीं फहराया जाता हैं। बताया जा रहा है कि, गृह मंत्रालय द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

कब हुई थी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना को लेकर बताया जा रहा है कि, 24 अक्टूबर 1945 को दूसरे विश्व युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए स्थापना की गई थी। दो साल बाद संशोधन होने के साथ 24 अक्टूबर 1948 को दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। कहा जाता हैं कि, भारतीय झंडा संहिता, 2002 के पैरा 3.36 के अनुसार, "जब संयुक्त राष्ट्र संघ का झंडा, राष्ट्रीय झंडे के साथ फहराया जाता है तो वह राष्ट्रीय झंडे के किसी भी ओर लगाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News