UP Flood: यूपी में हजारों लोग हुए बेघर, गंगा में भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा जलस्तर

Update: 2024-09-20 03:14 GMT

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ आगे है। हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। वहीं गंगा का पानी भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कानपुर में गंगा और पांडु नदी उफान पर हैं। नदियों में पानी चढ़ने से करीब 2 हजार घर बाढ़ की जद में आ गए। यहां रहने वाले 10 हजार लोग शिफ्ट करवा दिए गए हैं।

कानपुर के वरुण विहार, बर्रा-8 कच्ची बस्ती, मेहरबान सिंह का पुरवा समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। बाढ़ की चपेट में आकर कच्चे मकान ढह गए। पानी के बीच लोग किन हालात में रह रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

गंगा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार रात गंगा के जलस्तर बढ़ने से चंदीपुरवा के घरों के किनारे तक और भगवानदीन पुरवा गांव के पास तक पानी पहुंच गया। लोगों ने घर का सामान ऊपर की मंजिल पर शिफ्ट किया है। 

यूपी में आज इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को रामपुर, हरदोई, बदायूं, अमरोहा, संभल, बिजनौर, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, मुरादाबाद, बरेली में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा विभाग ने कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, औरैया, शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, काशीराम नगर, एटा, इवाटा, कानपुर, और जालौन में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Tags:    

Similar News