Jharkhand News: NTPC के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या, दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप

Update: 2025-03-08 06:22 GMT
NTPC DGM Gaurav Kumar Murdered

NTPC DGM Gaurav Kumar Murdered

  • whatsapp icon

NTPC DGM Kumar Gaurav Murdered : हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतक कुमार गौरव NTPC कोल परियोजना के केरेडारी में डिस्पैच डिपार्टमेंट के DGM के पद पर तैनात थे। कुमार गौरव बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि, कुमार गौरव की गाड़ी को घेरकर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें दिनदहाड़े गोली मार दी।

पुलिस के मुताबिक डीजीएम कुमार गौरव सुबह 10 बजे के आस-पास अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनके ऊपर अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दिया। अज्ञात बदमाशों ने 3 राउंड फायरिंग की, जिससे मौके पर ही कुमार गौरव की मौत हो गई। बदमाश गोली मारकर मौके से भाग निकले। आनन-फानन में घायल गौरव कुमार को अस्पताल लाया गया, लेकिन उससे पहले ही गौरव की मौत हो चुकी थी। 

हजारीबाग से जाने के दौरान फतहा के पास यह घटना घटित हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल, मृतक के शव को एचजेडबी आरोग्यम अस्पताल लाया गया। हजारीबाग एसपी भी घटना स्थल पर जा पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


Tags:    

Similar News