Draupadi Murmu Maha Kumbh Visit LIVE : प्रयागराज। आज महाकुंभ का 29वां दिन है और इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन हो रहा है। वह सोमवार को प्रयागराज पहुंचेंगी और संगम स्नान करेंगी। उनका दौरा महाकुंभ के विशेष दिन को और भी यादगार बना देगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगी और शाम 4 बजे तक यहां रहेंगी। इस दौरान वह संगम में स्नान के साथ-साथ अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी।उनके दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया गया है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए हर स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।