MP में आज होली उत्सव: भोपाल के होली समारोह में शामिल हुए सीएम मोहन यादव

Update: 2025-03-14 02:26 GMT

MP Holi 2025 LIVE Update : मध्य प्रदेश। भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत पूरे मध्य प्रदेश में आज होली उत्सव का विशेष उत्साह है। सीएम हाउस, भाजपा दफ्तर में होली को लेकर विशेष आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाएंगे। यहां पढ़िए पल - पल का लाइव अपडेट।

Live Updates
2025-03-14 05:08 GMT

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "मैं होली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। हमारे त्यौहार ऋतुओं के अनुसार मनाए जाते हैं और यहां तक ​​कि प्रकृति भी बसंत ऋतु के दौरान अपना रंग बदलती है, जो सभी ऋतुओं का राजा है। मैं एक बार फिर होली के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं।"

2025-03-14 04:52 GMT

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में होली समारोह में शामिल हुए

2025-03-14 04:32 GMT

प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पर्व होली की आप सभी को बधाई। आप सभी के जीवन में होली के रंग सदा बने रहे हैं। आपके जीवन की बगिया होली के रंगों की तरह गुलज़ार हो। बहुत बहुत शुभकामनाएं।

2025-03-14 02:29 GMT

होली के अवसर पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उत्सव मनाया गया। पुजारियों ने बाबा महाकाल और नंदी को गुलाल लगाया। भव्य आरती की गई और बड़ी संख्या में भक्तों ने उत्सव में भाग लिया।

2025-03-14 02:27 GMT

उल्लास, स्नेह और रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अधर्म पर धर्म और अत्याचार के भक्ति की जीत का प्रतीक पर्व होली आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, समरसता और स्नेह की उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहे। आप सभी पर भगवान श्री नारायण जी की कृपा बनी रहे, यही प्रार्थना करता हूं।

Tags:    

Similar News