Ujjain Tribal Woman: उज्जैन में आदिवासी महिला से गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर चला बुलडोजर

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, "डिंडोरी जिले की एक आदिवासी बहन जो इंदौर में अपनी नौकरी की तलाश में आई थी उनके साथ दो लोगों द्वारा उज्जैन में दुष्कर्म की घटना की गई थी

Update: 2024-06-22 17:08 GMT

Ujjain Tribal Woman: उज्जैन। मध्य प्रदेश के (Ujjain) में आदिवासी महिला (Tribal Woman) से गैंगरेप मामले में मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने बुलडोजर (Bulldozer) चलाकर मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही जहां घटना को अंजाम दिया गया था उस स्थान पर बने शेड को शासन ने जमीदोज कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में जो दूसरा आरोपी संलिप्त था उसके घर की भी जानकारी प्रशासन ने नगर निगम से मांगी है। बता दें कि आरोपियों ने आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद ही पुलिस प्रशासन एक्शन में आया और आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की है।

वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, "डिंडोरी जिले की एक आदिवासी बहन जो इंदौर में अपनी नौकरी की तलाश में आई थी उनके साथ दो लोगों द्वारा उज्जैन में दुष्कर्म की घटना की गई थी। दोनों आरोपियों को रात भर पुलिस की टीम ने मेहनत कर गिरफ्तार किया।

साथ ही इस भागते हुए दोनों आरोपियों को चोट आई, उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। दो दिनों में उनको भगाने में मदद की थी उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आज आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया। जहां घटना को अंजाम दिया गया था वो भी अवैध अतिक्रमण था उसे भी तोड़ा गया। शेष आरोपियों के भी जो अभी निर्माण है उसको प्रशासन जानकारी एकत्रित कर रहा है उसमें भी जो अवैध निर्माण होंगे उन्हें तोड़ा जाएगा।"

Tags:    

Similar News