UPI DOWN: Paytm, Phonepe और Gpay से नहीं हो रहा पेमेंट, यूजर्स हुए परेशान

Update: 2025-04-12 08:09 GMT
UPI DOWN

UPI DOWN 

  • whatsapp icon

UPI Services Down : नई दिल्ली। भारत में UPI सेवाएं ठप हो गई हैं, सर्वर डाउन बताया जा रहा है। इस वजह से कई ऐप्स जैसे कि गूगल पे, पेटीएम काम नहीं कर रही हैं। लाखों यूजर्स परेशान हैं। लोग गूगल पे या पेटीएम से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पेमेंट नहीं हो पा रही। वहीं फोन पे पर बैलेंस चेक करने में भी एरर आ रहा है। ये समस्या भोपाल- दिल्ली समेत सभी को आ रही है।

जानकारी के मुताबिक यूपीआई सर्विस दोपहर 12 बजे से काम नहीं कर रही है। लोगों ने कई बार ट्रांजेक्शन करने की की कोशिश की, लेकिन पेमेंट पेमेंट फेल हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की शिकायतों की बाढ़ आ गई। हर कोई UPI के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करता दिखा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लोगों ने अपनी नाराजगी जताते हुए एक यूजर ने लिखा, “यूपीआई फिर से डाउन है. सभी पेमेंट्स फेल हो रहे हैं। कम से कम यदि यह कोई प्लान आउटेज है तो पहले से सूचित करना चाहिए। फिलहाल नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से इस आउटेज को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

देश में डिजिटल पेमेंट सिस्टम तेजी से बढ़ रहा है और हर महीने करीब 1300 करोड़ से अधिक यूपीआई लेन-देन होते हैं। ऐसे में बार-बार की तकनीकी समस्याएं न केवल आम जनता के लिए बड़ी परेशानी कड़ी कर देती है।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी यूपीआई सर्विस डाउन हुई थीं। जिसकी वजह तकनीकी खराबी बताई गई थी। फिलहाल अभी तक यह सपथ नहीं हो पाया है कि, इस बार UPI की सेवायें क्यों बाधित हुई है। 


Tags:    

Similar News