गीता गोविंद वाटिका थीम पार्क के रूप में होगा विकसित जोनल पार्क

श्रीकृष्ण युगीन पेड़-पौधे और वनस्पतियां से भरपूर होगी वाटिका

Update: 2023-07-12 15:11 GMT

आगरा। उप्र में योगी सरकार सांस्कृतिक गतिविधियों और पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। ताजनगरी में सांस्कृतिक पर्यटन के लिहाज से ताजनगरी फेस- 2 स्थित जोनल पार्क को गीता-गोविंद वाटिका थीम पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। पार्क की थीम के आधार पर ही विकास कार्य किए जाएंगे।

19 एकड़ के क्षेत्र में विकसित होगी वाटिका


गीता गोविंद वाटिका में श्रीकृष्ण से संबंधित चित्र और श्रीकृष्ण लीलाओं को प्रदर्शित करने की योजना है। आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 19 एकड़ जमीन पर विकसित जोनल पार्क में श्रीकृष्ण युगीन पेड़- पौधे लगाए जाएंगे। गीता गोविंद वाटिका में विशेष रूप से डेढ़ एकड़ में वृंदा (तुलसी) के सभी प्रकार की प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। इसके साथ ही पार्क में बने मुक्ताकाशीय मंच पर श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन पर विचार चल रहा है।

बढ़ेगा पर्यटन

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गीता गोविंद वाटिका बनने से आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक श्गीता गोविंद वाटिकाश् भी देखने आएंगे। हाल ही में जोनल पार्क के पास में आगरा की पहली चौपाटी शुरू हुई है। इस थीम पार्क से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन, आर्थिक विकास, रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की उम्मीद है।


Similar News