छात्रा से मारपीट करने वाले की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए, अभाविप कार्यकर्ता

कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन, डीसीपी ने कार्रवाई का दिया भरोसा

Update: 2023-07-12 15:13 GMT

आगरा। 9 जुलाई को अपनी महिला कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तारी ना होने से गुस्साएं अभाविप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रट पर विरोध प्रदर्शन किया। जहां पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कहकर प्रदर्शन को समाप्त करवाया।

9 जुलाई को चैकी अवधपुरी क्षेत्र में अभाविप की महिला कार्यकर्ता से एक युवक ने मारपीट कर दी थी। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद अभाविप कार्यकर्ताओं ने लोहामंडी-बोदला मार्ग को जाम कर दिया था। जिस पर पुलिस द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन अभी तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

अभाविप कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्रीय लोगों ने बताया है कि आरोपी रोजाना रात को अपने घर पर आता है। लेकिन पुलिस फिर भी उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि पुलिस हमें एक तय समय बता दे। अगर आरोपी को गिरफ्तार करने का तय समय नहीं बताया जाता तो हम यहां प्रदर्शन करते रहेंगे। जिला मुख्यालय पर अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा चल रहे प्रदर्शन पर डीसीपी सिटी सूरज राय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात की और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तब जाकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया।

Similar News