यमुना में नहाते समय डूबे चार युवक

Update: 2023-05-20 21:24 GMT

आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र के मांगरौल गुर्जर गांव के पास शनिवार को यमुना नदी में नहाने गए 4 युवक डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 2 युवकों को बाहर निकाल लिया है। अन्य 2 युवकों की तलाश जारी है। आगरा के मांगरौल गांव के पास यमुना में नहाते समय 4 युवक डूब गए। घटना की जानकारी होते ही आसपास लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गांव के गोताखोरों ने यमुना नदी में छलांग लगा दी और गहरे पानी में उतरकर किसी तरह 2 युवकों को खोज निकाला है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाकी दो युवकों की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के चलते शनिवार दोपहर को चारों युवक यमुना में नहाने आए थे। यमुना के किनारे कुछ लोगों ने उन्हें गहरे पानी की तरफ डूबते देखा तो मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। खेत-खलिहान में मौजूद लोग मदद के लिए पहुंच गए। जो लोग अच्छी तैरना जानते थे, वो यमुना नदी में युवकों तलाश में जुट गए। पुलिस भी बचाव कार्य में जुट गई। स्थानीय गोताखोर दो युवकों को बाहर निकालने में सफल रहे, जबकि अभी उनके दो साथियों का सुराग नहीं मिला है।

Similar News