जो काम 70 वर्षों में नहीं हुए, मोदी सरकार ने वह 9 वर्षो में कर दिखाए-मीनाक्षी लेखी

Update: 2023-06-01 19:41 GMT

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महानगर ने नुनिहाई में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि 2014 से पहले सरकार द्वारा भेजे जाने वाले 100 रू. में से केवल 1 रु. जनता तक पहुंचता था, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी जनधन योजना के माध्यम से 100 में से 100 रू. जनता के खाते में पहुंचते हैं। देश बदल रहा है दुनिया भारत की ओर देख रही है।

उन्होंने कहा विपक्ष ने कोरोना काल के संकट समय में देश को गुमराह करने का काम किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा पिछले 70 वर्षों में जो विकास कार्य नहीं हुए हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 9 वर्षों में कर दिए। केंद्र सरकार ने देश को विश्व गुरु बनाने के लिए हर क्षेत्र में विकास कार्य करने का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अनमोल धरोहर है। सम्मेलन में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, डॉ. धर्मपाल सिंह, एमएलसी विजय शिवहरे, एमएलसी डॉ मानवेंद्र सिंह, भाजपा ब्रज क्षेत्र महामंत्री हेमंत राजपूत, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता चौहान, नीरज गुप्ता, डॉ. यादवेंद्र शर्मा, मनोज गर्ग, महेश शर्मा, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल और नगर के चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षकबंधु आदि उपस्थित रहे। 

Similar News