लखनऊ के डीएम एवं सीएमओ को तत्काल हटाए सरकार: शिवसेना

शिवसेना ने लखनऊ के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग की है।;

Update: 2021-04-14 14:46 GMT
लखनऊ के डीएम एवं सीएमओ को तत्काल हटाए सरकार: शिवसेना
  • whatsapp icon

लखनऊ: शिवसेना उत्तर प्रदेश इकाई ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय पर बैठक कर कोविड़ पर सरकार को घेरा। लखनऊ राजधानी में कोविड़ पर मचे कोहराम पर शिवसेना प्रदेश प्रमुख ने कहा कि राजधानी में जिलाधिकारी से लेकर सीएमओ तक निरंकुश हो गये है।

उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ प्रशासन इतना निरंकुश हो गया है कि सरकार के कैबिनेट मंत्रियों का फोन भी नहीं उठाते। मंत्री बृजेश पाठक इसके उदाहरण है। जनपद में किसी भी अस्पताल में मरीजों के लिए जगह नहीं बची है। कोविड़ का बहाना बनाकर जनपद के डाॅक्टर होम क्वारंटाइन हो रहे है। बलरामपुर अस्पताल में दो दिन पूर्व कोविड़ वार्ड में पेसेन्ट भर्ती के दौरान मेरे सामने कई मरीजों ने दम तोड़ दिया। डाॅक्टर के नाम पर तीन नर्स सिर्फ वार्ड में थी। पूरे वार्ड में गन्दगी का अम्बार लगा हुआ था। बाथरूम में गन्दगी के साथ दरवाजा तक नहीं था। महिला पेसेन्ट दरवाजे पर किसी को खड़ा करके बाथरूम जा रही थी।

उन्होंने आगे कहा कि  प्रदेश की 24 करोड़ जनता को मौत के सहारे छोड़ मुख्यमंत्री बंगाल चुनाव कराते रहे है। मुख्यमंत्री को जरा भी नैतिकता बची हो तो इस्तीफा दें। लखनऊ को जहन्नुम बनाने वाले डीएम एवं सीएमओ को तत्काल हटाया जाए, नहीं तो शिवसेना सड़कों पर उतरेगी।

Tags:    

Similar News