अमेठी में स्मृति ईरानी को घेरने में जुटी प्रियंका

स्वामीनाथ शुक्ल

Update: 2024-05-11 18:01 GMT

अमेठी। प्रियंका गांधी अमेठी में स्मृति ईरानी को घेरने में जुटी है। इसके लिए अमेठी की चुनावी कमान खुद संभाल रखा है। अमेठी रायबरेली की दोनों सीटों पर जीत के लिए प्रियंका गांधी दिन-रात बराबर कर दिए हैं। कहने के लिए अमेठी में गांधी परिवार चुनाव नहीं लड रहा है। लेकिन किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार के 43 साल पुराने वफादार सिपाही है। जिससे अमेठी का चुनाव सीधे गांधी परिवार से जुड़ा है। इसी लिए प्रियंका गांधी अमेठी में स्मृति ईरानी को घेरने में जुटी है। अमेठी रायबरेली के चुनाव प्रचार में 17 मई को राहुल गांधी और अखिलेश यादव की सामूहिक जनसभा होगी। बाकी प्रियंका गांधी मतदान तक अमेठी रायबरेली में रहेंगी।

किशोरी लाल शर्मा के चुनाव प्रचार में उनकी पत्नी और बेटी अंजलि भी उतरी है। अंजलि शर्मा ने कहा कि पापा घर घर जाना चाहते हैं। लेकिन समय कम है। दो महीने पहले टिकट मिला होता तो पापा जन जन तक पहुंच सकते थे। अंजलि ने कहा कि पापा 40 साल से अमेठी में है। पापा जाति धर्म और दल पूछकर मदत नहीं करते थे। चालीस साल में अमेठी के दसियो हजार लोगों का दिल्ली में इलाज कराया है। इसमें सभी दलों के लोग शामिल हैं। इसी लिए पापा की इज्जत सभी दलों के लोग करते हैं। कारण पापा अमेठी को अपना घर मानते हैं। इसी लिए जाति धर्म और दल नहीं पूछते हैं। कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा खुद डेढ़ दर्जन नुक्कड़ सभाएं रोजाना करते हैं।

इनकी सभा में हजारों की भीड़ जमा होती है। केएल शर्मा ने कहा कि अमेठी में कांग्रेस का संगठन बहुत मजबूत है। प्रियंका गांधी पांच घरों पर एक प्रभारी तैनात कर रखा है। मतलब एक कार्यकर्ता के पास केवल पांच घरों की जिम्मेदारी है। आगे दूसरे कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन और गठबंधन दोनों घर घर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। प्रियंका गांधी गुरुवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा था कि अमेठी जीतकर वापस जाएंगी। केएल शर्मा भी हर सभा में स्मृति ईरानी को हराने की बात कहते हैं। इनके साथ रोहित सिंह, राजेश श्रीवास्तव आदि चल रहे हैं।

Tags:    

Similar News