रश्मिका-विजय की शादी

शादी में भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, वेडिंग फोटोज पर सितारों ने लुटाया प्यार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी आखिरकार हो चुकी है, जिसके बाद उनकी वेडिंग की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

By : सपना तंवर
शादी में भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, वेडिंग फोटोज पर सितारों ने लुटाया प्यार

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर की खूबसूरत वादियों के बीच दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई।

पारंपरिक रस्मों के साथ इंटीमेट वेडिंग

रश्मिका और विजय की शादी बेहद निजी समारोह में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी रही। विवाह समारोह तेलुगु और कोडवा परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ। दुल्हन के रूप में रश्मिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि विजय ने भी पारंपरिक परिधान में शाही अंदाज़ दिखाया।

height=768

शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। हर फोटो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री और सच्चा प्यार साफ झलक रहा था।

वरमाला के दौरान छलक पड़े आंसू

वेडिंग फोटोज में एक खास पल ने सभी का ध्यान खींचा। वरमाला के दौरान रश्मिका की आंखें नम दिखाई दीं। खुशी और भावनाओं से भरे इस पल ने फैंस को भी भावुक कर दिया। यह मोमेंट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

height=768

कृति सेनन का इमोशनल मैसेज

रश्मिका की करीबी दोस्त मानी जाने वाली कृति सेनन भी इन तस्वीरों को देखकर खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कपल की फोटो साझा करते हुए लिखा कि इस फ्रेम में सिर्फ प्यार और सुकून नजर आ रहा है। कृति ने आगे कहा कि रश्मिका की आंसुओं भरी मुस्कान ने उन्हें इमोशनल कर दिया। उन्होंने अपनी दोस्त को जिंदगी भर की खुशियों और खूबसूरत यादों की शुभकामनाएं दीं।

height=768

फैंस भी दे रहे हैं ढेरों बधाइयां

इनकी शादी के बाद सभी सितारों ने इन्हें शादी की बधाई दी और फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें लगातार ट्रेंड कर रही हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की प्रेम कहानी अब एक नए अध्याय में प्रवेश कर चुकी है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने ऑन-स्क्रीन भी खूब पसंद किया था और अब रियल लाइफ में भी यह कपल सभी का दिल जीत रहा है।

संबंधित सामग्री

फेसबुक-इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की समीक्षा करे मेटा, मंत्रालय ने एकतरफा नैरेटिव पर जताई चिंता

फेसबुक-इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की समीक्षा करे मेटा, मंत्रालय ने एकतरफा नैरेटिव पर जताई चिंता

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय ने मेटा से फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की समीक्षा करने को कहा है। मंत्रालय ने कंटेंट में संदर्भ और अलग-अलग नैरेटिव के संतुलन पर जोर दिया।

Oct 19, 2026
Shivraj Singh Chauhan: नवरात्रि पर बेटी-बहन के सम्मान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अपील

Shivraj Singh Chauhan: नवरात्रि पर बेटी-बहन के सम्मान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अपील

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो रील साझा की है।

Oct 11, 2026
करियर की अंधी दौड़ में हांफती युवा पीढ़ी!

करियर की अंधी दौड़ में हांफती युवा पीढ़ी!

भारत में युवा पीढ़ी करियर की अंधी दौड़ में हांफ रही है, जिसमें शिक्षा, रोजगार के अवसरों की कमी और सोशल मीडिया के प्रभाव से तनाव और अवसाद बढ़ रहे हैं।

Sep 07, 2026
Dhar Rail: सांसद के प्रयासों से धार के आदिवासी अंचल में पहुंचेगी रेल, टांडा रोड से 8 सितंबर को नई ट्रेन

Dhar Rail: सांसद के प्रयासों से धार के आदिवासी अंचल में पहुंचेगी रेल, टांडा रोड से 8 सितंबर को नई ट्रेन

धार के आदिवासी अंचल में पहली बार रेल कनेक्टिविटी पहुंचेगी। टांडा रोड स्टेशन से बड़ोदरा के बीच 8 सितंबर 2026 को नई ट्रेन सेवा शुरू होगी।

Sep 06, 2026