बुजुर्ग महिला की हत्या कर लाश के साथ बनाये संबंध, जानें ऑटो वाले ने कैसे की दरिंदगी की हदें पार

बुजुर्ग महिला की हत्या कर लाश के साथ बनाये संबंध, जानें ऑटो वाले ने कैसे की दरिंदगी की हदें पार

Karnataka News: कर्नाटक के कोलार में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला है जिसकी जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

By : Swadesh Writer
बुजुर्ग महिला की हत्या कर लाश के साथ बनाये संबंध, जानें ऑटो वाले ने कैसे की दरिंदगी की हदें पार

Karnataka News: कर्नाटक के कोलार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पुलिस को 25 सितंबर को शहर के बाहरी इलाके में हाइवे के बगल में एक सूटकेस मिला था। जिससे हर तरफ खबर ये फैली की उसमें बम हो सकता है। इस घटना के बाद पुलिस ने उस इलाके में सर्च अभियान चलाया। जांच में पुलिस को हैरान कर देने वाली बात पता चली है। पुलिस को लावारिस सूटकेस में एक बुजुर्ग महिला की लाश मिली थी। बाद में पुलिस ने हत्या के आरोपी को 15 दिन बाद गिरफ्तार किया था। और आरोपी से पूछताछ में बड़ा खुलासा भी हुआ है। 

शव के साथ हुई थी दरिंदगी

पुलिस की जाँच में यह बता चला कि वो बुजुर्ग महिला पिछले 20 सालों से मानसिक रोगी थी। महिला की पहचान मुलबागिलु शहर के पल्लीगारपाल्या के माइक शंकर की पत्नी सुशीलम्मा के रूप में हुई है। शुरआत में पुलिस को हत्या का शक उसके पति के ऊपर हुआ था। लेकिन पति माइक शंकर ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थी और वह उसकी अच्छी तरह से देखभाल कर रहा था। इन सब के आलावा उसने पुलिस द्वारा पूछे गए सभी सवालों का  सही-सही जवाब दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की फिर से जांच शुरू की। 

पुलिस जांच में क्या मिला 

पुलिस ने महिला की हत्या की जाँच शुरू की। सबसे पहले पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले जिसको देखकर सब के सब चौंक गए। सीसीटीवी में पुलिस को 24 सितंबर की आधी रात को एक ऑटो दिखाई दी जो उस मृतक महिला के बगल में चल रही थी। पुलिस ने ऑटो की पहचान की जोकि शहर के हैदरीनगर निवासी सुहैल का निकला। बड़ी मुश्किलों के बाद पुलिस ने सुहैल को पकड़ा क्योकि वो पहले से ही फरार चल रहा था। पुलिस की पकड़ में आने के बाद पूछताछ शुरू हुई। जिसमें चौकाने वाले खुलासे हुए। सुहैल ने पुलिस को बताया, 24 सितंबर की आधी रात को उसने एपीएमसी के सामने वाले गेट के पास बैठी 50 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार महिला को अपने साथ आने के लिए बुलाया, लेकिन उसने मना कर दिया। बाद में सुहैल ने कहा कि वो उसे घर छोड़ देगा जिसके बाद महिला ऑटो में बैठ गई। और उस ऑटो वाले ने महिला को घर छोड़ने के बजाय हाइवे पर ले गया। 

हत्या कर लाश से बनाया सम्बन्ध 

सुहैल ने बताया कि जब वो महिला को हाइवे पर ले जा रहा था तब महिला को शक हुआ कि उसे कही और ले जाया जा रहा है। और उसी वक्त वो ऑटो से कूद गई। जिससे उसका सिर पत्थर से टकरा गया और कान और नाक से खून गिरने लगा था। और महिला की तुरंत मौत हो गई थी। बाद में ऑटो में ही सुहैल ने महिला की लाश के साथ शारीरिक संबंध बनाये और शव को हाइवे से थोड़ी दूर पर खाली जगह पर फेंक कर चला गया था। 

संबंधित सामग्री

ISRO मुख्यालय को बम की धमकी से मचा हड़कंप, तलाशी के बाद क्या निकला सच?

ISRO मुख्यालय को बम की धमकी से मचा हड़कंप, तलाशी के बाद क्या निकला सच?

बेंगलुरु स्थित ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। तलाशी अभियान में कुछ नहीं मिला और ईमेल फर्जी निकला, जबकि पुलिस साइबर जांच में जुटी है।

Jul 02, 2026
TN News: उत्तर कन्नड़ में नदी का कहर, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत; मछली पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा

TN News: उत्तर कन्नड़ में नदी का कहर, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत; मछली पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में नदी में तेज बहाव के कारण एक ही परिवार के 8 लोगों की डूबकर मौत हो गई। पीएम मोदी और सीएम सिद्धारमैया ने मुआवजे की घोषणा की है।

May 24, 2026
क्या कर्नाटक में हिंदू होना अपराध है?: छात्रों से जनेऊ उतरवाने के आरोपों पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

क्या कर्नाटक में हिंदू होना अपराध है?: छात्रों से जनेऊ उतरवाने के आरोपों पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

कर्नाटक CET परीक्षा में छात्रों से जनेऊ हटाने के आरोप पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर हिंदू विरोधी रवैये का आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Apr 25, 2026
बेंगलुरु में अंधविश्वास की हद! धन के लिए माता-पिता ने की नवजात की बलि की तैयारी

बेंगलुरु में अंधविश्वास की हद! धन के लिए माता-पिता ने की नवजात की बलि की तैयारी

बेंगलुरु ग्रामीण में धन की लालसा में दंपति नवजात की बलि देने वाला था, छापे में बाल संरक्षण टीम ने बच्चे को बचाया।

Jan 04, 2026
फर्जी रेंट एग्रीमेंट से आधार और वोटर फिर बनवाया पासपोर्ट,संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ FIR

फर्जी रेंट एग्रीमेंट से आधार और वोटर फिर बनवाया पासपोर्ट,संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ FIR

भोपाल में दो संदिग्ध बांग्लादेशी भाइयों ने फर्जी रेंट एग्रीमेंट और पहचान पत्र बनाकर भारतीय पासपोर्ट हासिल किया। जांच में धोखाधड़ी उजागर होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Dec 10, 2025