नौकरशाही अपडेट्स: IPS–IAS प्रमोशन से लेकर रेलवे तक बड़े फैसले

नौकरशाही अपडेट्स: IPS–IAS प्रमोशन से लेकर रेलवे तक बड़े फैसले

IPS- IAS प्रमोशन, UPESSC चेयरमैन नियुक्ति, MP में बड़े बदलाव और रक्षा-रेलवे अपडेट्स की पूरी जानकारी।

By : Swadesh Bhopal
नौकरशाही अपडेट्स: IPS–IAS प्रमोशन से लेकर रेलवे तक बड़े फैसले

भोपाल। केंद्र और राज्यों की नौकरशाही में अगले साल की शुरुआत से पहले ही हलचल तेज हो गई है. IPS और IAS अधिकारियों के प्रमोशन- नई नियुक्तियां डेप्युटेशन और रक्षा क्षेत्र से जुड़ी अहम चर्चाएं सब मिलकर सिस्टम के भीतर बड़े बदलावों के संकेत दे रहे हैं ।

1998 बैच IPS का ADG पैनल जल्द

सूत्रों के मुताबिक, 1998 बैच के IPS अधिकारियों का भारत सरकार में एडीजी (ADG) रैंक के लिए एम्पैनलमेंट अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है. लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए यह बड़ी खबर मानी जा रही है।

प्रशांत कुमार बने UPESSC के चेयरमैन

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है वे 1990 बैच के IPS अधिकारी रह चुके हैं और प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

मध्यप्रदेश में IAS प्रमोशन की बड़ी लिस्ट

2002 बैच के IAS एम. सेल्वेंद्रन और अजीत कुमार को प्रमोट कर प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया है 2010 बैच के 17 IAS अधिकारियों को सचिव रैंक पर प्रमोशन मिला है। इनमें कौशलेंद्र विक्रम सिंह, अभिजीत अग्रवाल, आशीष सिंह, भास्कर लक्षकर, कर्मवीर शर्मा, दीपक सक्सेना, तरुण राठी, संजय दुबे, प्रियंका दास, राकेश वर्मा, अनीता शर्मा और विक्रम सिंह के नाम शामिल हैं । इसके अलावा डेप्युटेशन से आए गणेश शंकर मिश्रा, शनमुख प्रिया और तन्वी सुंद्रियाल को भी सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है।

2020 बैच IPS को फुल कैडर कन्फर्मेशन

मध्यप्रदेश में 2020 बैच के तीन IPS अधिकारी मयूर खंडेलवाल, आनंद कलादगी और कृष्ण लालचंदानी को पूर्ण IPS कैडर में कन्फर्म किया गया है।

IRS और ट्रेड सर्विस से जुड़ी अहम पोस्टिंग्स

  • संदीप दिनकर भोसले (2016 बैच IRS C&IT) को SEEPZ-SEZ, मुंबई में डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर बनाया गया है।
  • मीनू कुमार (1989 बैच IRS) को प्रिंसिपल कमिश्नर (HAG) ग्रेड में प्रमोशन मिला है।
  • 2025 बैच के ITrS अधिकारी कुमार शिवम और संजीव पी DGFT में प्रोबेशनर के रूप में शामिल हुए।
  • DGFT ने आशिमा, संदीप राजोरिया और हेमंत कुमार को असिस्टेंट DGFT के पद पर प्रमोट किया है। 

संबंधित सामग्री

MP IPS Posting: MP पुलिस के 7 अधिकारी IPS कैडर में हुए नियुक्ति

MP IPS Posting: MP पुलिस के 7 अधिकारी IPS कैडर में हुए नियुक्ति

मध्य प्रदेश पुलिस महकमे के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को IPS में पदोन्नति देते हुए मध्य प्रदेश कैडर आवंटित कर दिया है।

Sep 17, 2026
UP Transfer List: बड़ा फेरबदल, 5 उपजिलाधिकारियों के हुए तबादले, हुए यहां से वहां

UP Transfer List: बड़ा फेरबदल, 5 उपजिलाधिकारियों के हुए तबादले, हुए यहां से वहां

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के 5 उपजिलाधिकारियों (SDM) और अतिरिक्त मुख्य नगर मजिस्ट्रेट के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

Jul 18, 2026
नीति आयोग में नई टीम: उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

नीति आयोग में नई टीम: उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने पीएम मोदी से मुलाकात की। सरकार ने आयोग का पुनर्गठन किया है और वैज्ञानिक गोबर्धन दास को सदस्य बनाया गया है।

Apr 25, 2026