कांग्रेस की रैली में विवादित नारे, BJP का पलटवार: मुगलों जैसा होगा कांग्रेस का अंजाम

कांग्रेस की रैली में विवादित नारे, BJP का पलटवार: मुगलों जैसा होगा कांग्रेस का अंजाम

दिल्ली की कांग्रेस रैली में पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारे। BJP ने कांग्रेस की तुलना मुगलों से की, राहुल पर साधा निशाना।

By : Swadesh Bhopal
कांग्रेस की रैली में विवादित नारे, BJP का पलटवार: मुगलों जैसा होगा कांग्रेस का अंजाम

दिल्ली का रामलीला मैदान, मंच पर कांग्रेस के बड़े चेहरे और नीचे कार्यकर्ताओं की भीड़। रैली का मकसद चुनावी मुद्दों पर सरकार को घेरना था, लेकिन कुछ नारों ने पूरे कार्यक्रम को विवादों में ला खड़ा किया  कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक नारों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया। 

रैली में लगे नारे, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

रविवार को हुई इस रैली में राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे हालांकि, रैली स्थल पर पहुंचते समय कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” जैसे नारे चर्चा का केंद्र बन गए वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला।

BJP का आरोप: मौत की कामना कर रही कांग्रेस

सुधांशु त्रिवेदी का तीखा बयान भाजपा सांसद और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस का “असली चरित्र” सामने आया हो। उनका कहना था प्रधानमंत्री की कब्र खोदने की बात करने वाली पार्टी खुद इतिहास में दफन हो जाएगी। यह वही सोच है जो मुस्लिम लीग और माओवादी विचारधारा से निकलती है।

राहुल गांधी की तुलना औरंगजेब से!

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए ऐतिहासिक तुलना भी कर दी। उन्होंने कहा कि जैसे मुगल साम्राज्य बाबर से लेकर औरंगजेब तक छह पीढ़ियों में खत्म हो गया, वैसा ही हाल कांग्रेस का होने वाला है उन्होंने गिनाते हुए कहा मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी , राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी . “राहुल गांधी छठी पीढ़ी हैं। इनके बाद उन्होंने दावा किया कांग्रेस का वही हश्र होगा, जो मुगलों का हुआ।

नारे लगाने वाली नेता कौन?

इस पूरे विवाद के बीच कांग्रेस नेता मंजू लता मीणा का नाम सामने आया है वे जयपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष हैं हालांकि मंजू लता मीणा  ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद किसी के खिलाफ हिंसा या अपमान नहीं था। जनता में वोट चोरी को लेकर भारी गुस्सा है। हम उसी आक्रोश को आवाज़ दे रहे थे। चुनाव आयोग भी भाजपा के दबाव में काम कर रहा है।

संबंधित सामग्री

NDIA ब्लॉक की रैली टालने राहुल गांधी को दूसरा पत्र, रैली पर व्यापारियों की चिंता, 10 हजार करोड़ के नुकसान का दावा

NDIA ब्लॉक की रैली टालने राहुल गांधी को दूसरा पत्र, रैली पर व्यापारियों की चिंता, 10 हजार करोड़ के नुकसान का दावा

दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली टालने की मांग फिर उठी है। CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 10 नवंबर को रैली कराने की अपील की है।

Oct 27, 2026
10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव, आंध्र-गुजरात-कर्नाटक में सबसे ज्यादा सीटें

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव, आंध्र-गुजरात-कर्नाटक में सबसे ज्यादा सीटें

चुनाव आयोग ने 18 जून को 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सबसे ज्यादा चार-चार सीटों पर मतदान होगा।

May 22, 2026
राहुल के ‘गद्दार’ बयान पर BJP का हमला, नितिन नवीन बोले- भारतीय राजनीति के राहु बन चुके हैं

राहुल के ‘गद्दार’ बयान पर BJP का हमला, नितिन नवीन बोले- भारतीय राजनीति के राहु बन चुके हैं

राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल को भारतीय राजनीति का ‘राहु’ बताते हुए उनके बयान को अराजकतावादी मानसिकता कहा।

May 20, 2026
ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, अब क्या होगा? राज्यपाल के पास कौन-कौन से विकल्प

ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, अब क्या होगा? राज्यपाल के पास कौन-कौन से विकल्प

ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के फैसले से पश्चिम बंगाल में संवैधानिक बहस तेज हो गई है। जानिए राज्यपाल के पास क्या विकल्प हैं और आगे क्या हो सकता है।

May 05, 2026
राहुल गांधी के नेतृत्व में 20 साल से कांग्रेस लगातार पिछड़ी, 99 हार के बाद भी नहीं बदली तस्वीर

राहुल गांधी के नेतृत्व में 20 साल से कांग्रेस लगातार पिछड़ी, 99 हार के बाद भी नहीं बदली तस्वीर

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 20 साल में 99 चुनाव हार चुकी है। लगातार हार से पार्टी की रणनीति और भविष्य पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

May 05, 2026