Delhi Police Arrests 8 Suspects With ISI Link

तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार, एक बांग्लादेशी भी शामिल… ISI कनेक्शन की जांच, 12+ मोबाइल बरामद

दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु और बंगाल से 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। ISI और बांग्लादेशी संगठनों से कनेक्शन की जांच, 12+ मोबाइल बरामद।

By : स्वदेश डेस्क
तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार, एक बांग्लादेशी भी शामिल… ISI कनेक्शन की जांच, 12+ मोबाइल बरामद

दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। गिरफ्तारी तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से हुई। पुलिस का कहना है कि ये लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence और कुछ बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के संपर्क में थे। शुरुआती जांच में आतंकी हमले की साजिश की बात सामने आई है हालांकि विस्तृत पूछताछ जारी है।

तमिलनाडु के तिरुप्पुर से 6 अरेस्ट

तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से 6 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार ये सभी फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। तीन आरोपियों को उथुकुली, तीन को पल्लादम और एक को तिरुमुरुगनपोंडी इलाके से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार लोगों में मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल शामिल हैं। इनके पास से 12 से ज्यादा मोबाइल फोन और 16 से अधिक सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस को शक है कि इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल अलग-अलग पहचान बनाकर संपर्क साधने में किया जाता था।

सोशल मीडिया पोस्ट और रेकी का आरोप

जांच एजेंसियों का कहना है कि कुछ आरोपियों ने पाकिस्तान में सक्रिय संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट डाली थीं। इसके अलावा इन पर शहरों में रेकी करने का भी आरोप है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाने में भी कुछ आरोपियों की भूमिका की जांच हो रही है। सभी संदिग्धों को ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है, जहां आगे की पूछताछ होगी।

देशभर में अलर्ट, लाल किला-चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा

एक दिन पहले केंद्रीय एजेंसियों ने देश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर संभावित आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसके बाद दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। Red Fort और Chandni Chowk में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। वाहनों की सघन जांच की जा रही है , CCTV से निगरानी तेज कर दी गई है। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिएक्शन टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं। 

संबंधित सामग्री

नागपुर में बरामद हुआ विस्फोटक का अंबार, शहर में हाई अलर्ट

नागपुर में बरामद हुआ विस्फोटक का अंबार, शहर में हाई अलर्ट

नागपुर में सीए रोड स्थित एक संवेदनशील इलाके में 58 डेटोनेटर और कारतूस बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

Apr 07, 2026