Delhi Satya Niketan Building Collapse

Delhi building Collapse: बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा! सत्य निकेतन में गिरी 4 मंजिला इमारत, कई छात्र दबे

दिल्ली के सत्य निकेतन में बारिश के बीच चार मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में छात्रों समेत कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।

By : संजय चतुर्वेदी
Delhi building Collapse: बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा! सत्य निकेतन में गिरी 4 मंजिला इमारत, कई छात्र दबे

delhi building Collapse News

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार दोपहरर एक बड़ा हादसा हो गया। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में करीब दोपहर 1:30 बजे एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। इमारत गिरने से आसपास धूल का गुबार फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

बिल्डिंग में रहते थे छात्र

बताया जा रहा है कि यह चार मंजिला इमारत पीजी के तौर पर इस्तेमाल की जा रही थी। इसके चलते यहां कई छात्र रहते थे। सत्य निकेतन इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। ऐसे में इमारत के मलबे में छात्रों के दबे की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। मौके पर मौजूद एक छात्र के अनुसार, मलबे के अंदर से मदद के लिए आवाजें सुनाई देने की बात सामने आई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के समय इमारत के अंदर कुल कितने लोग मौजूद थे और कितने लोग मलबे में फंसे हुए हैं।

मौके पर 8 दमकल गाड़ियाँ, दो लोगों को निकाला गया

हादसे की जानकारी के दौरान अब तक दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की जानकारी सामने आई है। दोनों को तत्काल अस्पताल भेजे जाने की बात सामने आई है। मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान लगातार जारी है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों के साथ-साथ बचावकर्मी और लोकल लोग मदद कर रहे हैं। सभी लोग हाथों से मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

लगातार बारिश के कारण बचाव अभियान में चुनौती

बता दें कि  दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में राहत और बचाव कार्य में भी मुश्किलें आ रही हैं। प्रारंभिक तौर पर बारिश के कारण इमारत की संरचना या नींव के कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सावधानी के तौर पर आसपास की इमारतों को खाली कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया है। साथ ही लोगों की भीड़ को हटाया जा रहा है। ताकि बचाव अभियान में किसी तरह की बाधा न आए। 

मलबे में फंसे लोगों को निकालना प्राथमिकता

फिलहाल प्रशासन और बचाव टीमों का पूरा ध्यान मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने पर है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में हताहतों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि इमारत गिरने की घटना  ने सत्य निकेतन जैसे छात्र बहुल इलाके में सुरक्षा इमारतों की मजबूती को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से हादसे की विस्तृत जांच की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इमारत गिरने की वजह क्या थी और क्या इसमें सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था।

सीएम रेखा गुप्ता ने जताई चिंता

सत्य निकेतन इलाके में हुई बिल्डिंग गिरने की घटना पर सीएम रेखा गुप्ता ने चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। साथ ही नागरिक सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। उन्होंने लिखा कि ''आरके पुरम स्थित सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से हम बेहद चिंतित हैं।

डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, सीएटीएस और नागरिक सुरक्षा की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। एहतियात के तौर पर पास की इमारत को खाली करा लिया गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां ​​समन्वय में काम कर रही हैं। प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।''

खबर अपडेट की जा रही है....

संबंधित सामग्री

दिल्ली में INDIA ब्लॉक और BJP के मार्च, राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में INDIA ब्लॉक और BJP के मार्च, राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक का मार्च, वहीं 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर BJP भी निकाल रही पदयात्रा।

Nov 01, 2026
HC ने खारिज की याचिका: रेसकोर्स मस्जिद में फिलहाल नहीं पढ़ी जाएगी नमाज

HC ने खारिज की याचिका: रेसकोर्स मस्जिद में फिलहाल नहीं पढ़ी जाएगी नमाज

दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसकोर्स मस्जिद में नमाज की अंतरिम इजाजत देने से इनकार किया। जानिए सुरक्षा कारणों, सरकारी पक्ष और मस्जिद से जुड़े मामले में आगे क्या होगा।

Oct 29, 2026
Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में बड़ा हादसा, गिरी स्कूल की छत, 21 की मौत, कई घायल 

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में बड़ा हादसा, गिरी स्कूल की छत, 21 की मौत, कई घायल 

पाकिस्तान के पेशावर में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां गुरुवार को दीर कॉलोनी इलाके में एक निजी स्कूल की छत अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया है।

Oct 15, 2026
INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च से दिल्ली में फिर अलर्ट,6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद

INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च से दिल्ली में फिर अलर्ट,6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद

INDIA ब्लॉक के मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी। छह मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, ट्रैफिक डायवर्जन की आशंका और CJP ने प्रदर्शन की तारीख मांगी।

Oct 12, 2026
Delhi Buiding Collapse: सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरी, मलबे में 30 से 35 लोगों के फंसे होने की आशंका

Delhi Buiding Collapse: सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरी, मलबे में 30 से 35 लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के सीमापुरी में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में 30 से 35 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।

Oct 07, 2026