ट्रंप के खिलाफ सियासी मैदाम में उतरेंगे मस्क, नई पार्टी का किया ऐलान, क्या बनेंगे अमेरिका के रा

ट्रंप के खिलाफ सियासी मैदाम में उतरेंगे मस्क, नई पार्टी का किया ऐलान, क्या बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति?

By : Jagdeesh Kumar
ट्रंप के खिलाफ सियासी मैदाम में उतरेंगे मस्क, नई पार्टी का किया ऐलान, क्या बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला CEO एलन मस्क के बीच चल रहे टकराव में अब एक नया मोड़ सामने आया है। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है। इसी के बीच स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक मस्क ने अमेरिका में एक नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर चलाए पोल के बाद उन्होंने यह बात जाहिर की है। वहीं, दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संघीय सरकार के साथ टेस्ला के बीच सौदों को रद्द करने की धमकी दी है।

एक्स पर लोगों से लिया था विचार

दरअसल, सोशल माडिया साइट एक्स पर उन्होंने एक पोल चलाया था और लोगों से पूछा था कि क्या अमेरिका में एक नया राजनीतिक दल आना चाहिए? इस पर 80 फीसदी ने समर्थन में वोट किया था। जिसके एलन मस्क ने एक्स पर ही पोस्ट कर बस इतना लिखा 'The America Party'

कैसे शुरू हुई थी तकरार?

दरअसल, ट्रंप ने इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर इनसेंटिव्स में कटौती को लेकर 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पेश किया। जिसके विरोध में मस्क खुलकर बोलने लगे। मस्क ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ये तेल और गैस कंपनियों को फायदा पहुंचाता है और ईवी सेक्टर को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, इस पर ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बिल के बारे में मस्क पहले से जानते थे और अब वो इसलिए नाराज हो रहे क्योंकि उनके तरफ से सुझाए गए नासा प्रमुख के उम्मीदवार को खारिज कर दिया गया।

मस्क ने कही थी ये बात

मस्क ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट कर लिखा था- “अगर उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन नहीं किया होता, तो ट्रंप 2024 का राष्ट्रपति चुनाव हार जाते। मस्क ने दावा किया कि ऐसी स्थिति में डेमोक्रेट्स को अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिल जाता और संसद के ऊपरी सदन यानी सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी सिर्फ 51-49 के अंतर से सीनेट में बढ़त बना पाती।”

इतिहास में सबसे बड़ी कर कटौती

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, "एलन मस्क और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे। मुझे नहीं पता कि हम अब ठीक हैं या नहीं। मुझे आश्चर्य हुआ क्योंकि इस कमरे में मौजूद हर कोई यहाँ था, क्योंकि हमें एक शानदार विदाई दी गई थी। उन्होंने मेरे बारे में बहुत बढ़िया बातें कहीं। उन्होंने सबसे अच्छी बातें कहीं। उन्होंने टोपी पहन ली है। मैं इस महान बिल के बारे में सही कह रहा हूँ। हम इसे एक महान बड़ा सुंदर बिल कहते हैं क्योंकि यह ऐसा ही है। इतिहास में सबसे बड़ी कर कटौती, कहीं भी सबसे बड़ा आर्थिक विकास, हमने ऐसा कुछ भी कभी नहीं किया है।”

संबंधित सामग्री

Trump Iran Deal: ट्रम्प बोले- ईरान के साथ जंग खत्म, तेहरान ने कहा- अभी कोई अंतिम समझौता नहीं

Trump Iran Deal: ट्रम्प बोले- ईरान के साथ जंग खत्म, तेहरान ने कहा- अभी कोई अंतिम समझौता नहीं

डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका-ईरान जंग खत्म हो गई है, लेकिन ईरान ने कहा कि अभी किसी अंतिम शांति समझौते पर फैसला नहीं हुआ है।

Jun 12, 2026
ट्रंप-नेतन्याहू में बढ़ी तल्खी, ईरान डील के रास्ते में क्या इजरायल बन रहा सबसे बड़ी चुनौती?

ट्रंप-नेतन्याहू में बढ़ी तल्खी, ईरान डील के रास्ते में क्या इजरायल बन रहा सबसे बड़ी चुनौती?

ईरान से समझौते की कोशिशों के बीच ट्रंप और नेतन्याहू के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आई हैं। जानिए क्यों इजरायल की रणनीति अमेरिका की कूटनीति पर भारी पड़ती दिख रही है।

Jun 02, 2026
ईरान डील पर ट्रम्प का बड़ा दावा, होर्मुज खुलेगा; परमाणु कार्यक्रम पर बढ़ा दबाव

ईरान डील पर ट्रम्प का बड़ा दावा, होर्मुज खुलेगा; परमाणु कार्यक्रम पर बढ़ा दबाव

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ संभावित समझौते की शर्तें सार्वजनिक कर दी हैं। होर्मुज स्ट्रेट खोलने, यूरेनियम नष्ट करने और नाकेबंदी हटाने जैसे फैसलों से पश्चिम एशिया में नई हलचल बढ़ गई है।

May 29, 2026
ट्रम्प ने पाकिस्तान समेत मुस्लिम देशों से कहा- इजराइल से दोस्ती करो, मीटिंग में छा गई खामोशी

ट्रम्प ने पाकिस्तान समेत मुस्लिम देशों से कहा- इजराइल से दोस्ती करो, मीटिंग में छा गई खामोशी

डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान समेत कई मुस्लिम देशों से इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने की अपील की। अब्राहम अकॉर्ड्स को लेकर हुई मीटिंग में कई देशों की चुप्पी चर्चा में रही।

May 25, 2026
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, अंदर मौजूद थे ट्रम्प; सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया

व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, अंदर मौजूद थे ट्रम्प; सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग से हड़कंप मच गया। घटना के समय डोनाल्ड ट्रम्प अंदर मौजूद थे। सुरक्षाबलों ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया।

May 24, 2026