126 साल पुराने इस ऐतिहासिक होटल में रुकेंगे ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के मेहमान, लाखों में है यहां

126 साल पुराने इस ऐतिहासिक होटल में रुकेंगे ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के मेहमान, लाखों में है यहां का किराया, जानिए खासियत

कहा जाता है कि जब भोपाल में नवाबों का शासन था तब इस सदर मंजिल को सपनों का महल कहते थे। यह होटल 126 साल पुरानी है, जिसे नवाबों ने बनवाया था।

By : Jagdeesh Kumar
126 साल पुराने इस ऐतिहासिक होटल में रुकेंगे ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के मेहमान, लाखों में है यहां का किराया, जानिए खासियत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होने जा रही है, जिसमें देश विदेश से इन्वेस्टर भोपाल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसका शुभारंभ करेंगे भोपाल पहुंचेंगे। समिट 23 - 24 फरवरी को भोपाल के मानव संग्रहालय में आयोजित की जाएगी। इसमें आने वाले मेहमानों को भोपाल की ऐतिहासिक सदर मंजिल में ठहराया जाएगा। यह होटल 126 साल पुरानी बताई जा रही है। 

समिट से पहले होगा इसका उद्घाटन

पुराने भोपाल के हमीदिया क्षेत्र में स्थित इस बिल्डिंग में आजादी के बाद से नगर निगम का ऑफिस चलता था। साल 2017 में इसे PPP मोड़ यानी सरकारी निजी भागीदारी में रखा गया। करीब 7 साल बाद अब ये इमारत एक हेरिटेज होटल के रूप में बनकर तैयार है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इसका उद्घाटन करेंगे।

कितना है इसका किराया?

इस ऐतिहासिक होटल में 5- स्टार कैटिगरी की सुविधाएं मिलेंगी। इसमें प्रेसिडेंशियल सुइट, लग्जरी सुइट, एक्जीक्यूटिव सुइट, डीलक्स लेक व्यू, लग्जरी रूम, डीलक्स रूम, कोर्टयार्ड सुइट, क्लब रूम, जूनियर सुइट और विंटर ग्रीन जैसे शानदार कमरे उपलब्ध हैं। यहां एक दिन का किराया 12 हजार से शुरू होकर 1 लाख रुपए तक है।

किसने बनवाया था सदर मंजिल?

सदर मंजिल का निर्माण साल 1898 में नवाब शाहजहां बेगम ने करवाया था। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश टूरिज्म की होटल अमलतास के बाद यह दूसरी होटल होगी जिसका संचालन पूरी तरह से महिलाएं करेंगी। सदर मंजिल को भोपाल स्मार्ट सिटी ने कोलकाता की एटमॉस्फेयर कंपनी को 30 साल के लिए लीज पर दिया है। जिससे स्मार्ट सिटी को 36 करोड़ की आमदनी होगी और इसके रिनोवेशन में भी सरकार का पैसा नहीं लगा।

बिना ढांचागत बदलाव के किया गया रिनोवेशन

इस ऐतिहासिक इमारत का बिना किसी ढांचागत बदलाव के रिनोवेशन किया गया है। कहा जाता है कि जब भोपाल में नवाबों का शासन था तब इसे सपनों का महल कहते थे। जब भारत आजाद हुआ तो यह इमारत भी सरकार के अंडर आ गई।

संबंधित सामग्री

PM Modi Life In Play: शून्य से शिखर तक नाटक देखने पहुंचे सीएम सैनी, बोले PM मोदी का जीवन युवाओं की प्रेरणा

PM Modi Life In Play: शून्य से शिखर तक नाटक देखने पहुंचे सीएम सैनी, बोले PM मोदी का जीवन युवाओं की प्रेरणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में सुपवा के विद्यार्थियों का नाटक शून्य से शिखर तक देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन संघर्ष और सेवा की प्रेरणा देता है।

Oct 30, 2026
PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हुई। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 4482.19 करोड़ रुपये पहुंचे, देश में 9.34 करोड़ किसान लाभान्वित।

Oct 30, 2026
Gwalior Accident News: ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, की मुआवजे की घोषणा

Gwalior Accident News: ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, की मुआवजे की घोषणा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नवरात्रि के मौके पर शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर एक...

Oct 18, 2026
Mohan Cabinet Sankalp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पर मोहन कैबिनेट की अहम बैठक

Mohan Cabinet Sankalp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पर मोहन कैबिनेट की अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई।

Oct 12, 2026
पीएम मोदी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं से की मुलाकात, कहा- 'जो खेलेगा वो खिलेगा'

पीएम मोदी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं से की मुलाकात, कहा- 'जो खेलेगा वो खिलेगा'

पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं को मैसेज दिया। भारत ने 13 स्वर्ण समेत कुल 39 पदक जीते। <br/>

Aug 09, 2026